{"_id":"57c482124f1c1b0d582cb3ee","slug":"the-name-of-the-principal-demands-of-pornographic-clippings-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील क्लीपिंग के नाम पर प्रधानाचार्य से मांगे एक करोड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील क्लीपिंग के नाम पर प्रधानाचार्य से मांगे एक करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
ब्लैकमेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानाचार्य की किसी महिला के साथ अश्लील क्लीपिंग होने का दावा करते हुए भाजयुमो नेता ने प्रधानाचार्य को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। उसने प्रधानाचार्य से एक करोड़ रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर क्लीपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी भी दी है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हाई प्रोफाइल मामला होने से मुकदमा दर्ज होते ही नगर के गणमान्य लोग मामले को निपटाने में लगे हैं।
विज्ञापन
पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अखिलेश मिश्रा ने भाजपा युवा नेता सोमवीर यादव पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। पुलिस को सौंपी तहरीर में प्रधानाचार्य ने बताया कि भाजयुमो नेता अपने पास उनकी किसी महिला के साथ अश्लील क्लीपिंग होने की बात कर एक करोड़ रुपये की मांग कर रहा है। रुपये नहीं देने पर क्लीपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाईप्रोफाइल मामले में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही नगर के गणमान्य और सफेदपोश नेता मामले को निपटाने के लिए लगातार पंचायतें कर रहे हैं।
विज्ञापन