{"_id":"585c156e4f1c1b1864e3ba8a","slug":"the-murderer-turned-out-to-neighboring-pushpa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी निकला पुष्पा का कातिल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी निकला पुष्पा का कातिल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकुओं से गोद कर महिला की घर में हत्या करने वाले पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए चाकू और खून से सना अंगोछा भी बरामद कर लिया। हत्याकांड का खुलासा करने पर एसएसपी सैंथिल अबुदई ने पुलिस टीम को 2500, एएसपी कमलेश उपाध्यक्ष ने 1500 रुपए बतौर इनाम दिए हैं। मृतका के पुत्र केसर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुधवार रात गांव दियोहरी के शांति कालोनी निवासी पुष्पा देवी (40) की घर के अंदर चाकू से गोद कर हत्या कर हमलावर फरार हो गया था। इस दौरान मृतका का पुत्र केसर सिंह अपने पिता लाल सिंह को खाना देने के लिए शुगर मिल गया था। बृहस्पतिवार को कोतवाली में एएसपी कमलेश उपाध्यक्ष, सीओ जीसी टम्टा ने महिला हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका के पड़ोसी सर्वेश कुमार पुत्र सुरेश पाल मूल निवासी यूपी के दातागंज(बदायूं) नशे मे धुत होकर लाल सिंह के घर में घुसा।
विज्ञापन
उसने पुष्पा देवी को अकेला देखकर चाकू से हमला भाग गया। पुष्पा देवी को सीएचसी लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति लाल सिंह से पूछताछ के बाद शक की सुई पड़ोसी युवक सुरेश कुमार पर टिकी। पुलिस ने सुरेश कुमार को चीनी मिल परिसर से गिरफ्तार कर कड़ी पूछताठ की। सुरेश कुमार ने महिला हत्या को कबूल किया। उसकी निशादेही पर पुलिस ने चाकू और खूस से सना अंगोछा बरामद कर लिया। टीम में इंस्पेक्टर भूपेंद्र्र सिंह धौनी, एसएसआई कमलेश भट्ट, ललित सिंह, गोविंद विष्ट, मतलूब खान, जरनैल सिंह, भुवन नेगी शामिल हैं।
विज्ञापन
मृतका पर पत्नी को भड़काने का शक था
हत्यारोपी सर्वेश की पत्नी राधा उसे छोड़कर एक महीने पहले मायके चली गई। उसके बाद सर्वेश नशे का आदी हो गया। बताते हैं कि सर्वेश की पत्नी राधा और पड़ोसी पुष्पा देवी एक साथ मजदूरी करने जाती थी। राधा और पुष्पा की आपस में दोस्ती थी। जिसके चलते सर्वेश को पुष्पा पर पत्नी को भड़काने का भी शक था। इसी के चलते सर्वेश ने पुष्पा को ठिकाने लगाने की योजना बना डाली। जिसके तहत उसने घटना को अंजाम दे दिया। ग्रामीण के अनुसार सर्वेश ने डेढ़ महीने पहले पत्नी को मारपीटा और अपनी झोपड़ी में आग लगा ली थी।