{"_id":"a75cef8c1f00b75107c7536c3e030e64","slug":"the-men-were-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबोचे गए लुटेरे, तमंचा, कारतूस, चाकू बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबोचे गए लुटेरे, तमंचा, कारतूस, चाकू बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर
Updated Wed, 17 Jun 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह पूर्व ग्राम ध्यान नगर में शिक्षक के घर हुई लाखों रुपये की नगदी एवं आभूषण लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर आभूषण बरामद कर लिए हैं। तीन आरोपी पुलिस हिरासत में है, जबकि एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रांगण में हुई पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि 20 अप्रैल की रात्रि ग्राम ध्यान नगर निवासी शिक्षक मनोज कुमार के घर दीवार फांद कर लुटेरे घुस आए थे। उन्होेंने शिक्षक एवं उसके परिवार को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से प्रहार किया था। इसके बाद लुटेरों ने अलमारी में रखी लाखों रुपये की नगदी एवं आभूषण पार कर ली थी। एएसपी ने बताया कि घटना के खुलासे को पुलिस टीम गठित की गई थी। 15 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि ठाकुरद्वारा रोड पर वन विभाग के बैरियर के पास कुछ व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं। पुलिस ने बैरियर के पास घेराबंदी कर इरफान निवासी इस्लाम नगर थाना नूरपुर जिला बिजनौर, नसीम उर्फ कलुआ बदायूं, सौवीर ग्राम दूलीचंद्रपुर थाना अफजलगढ़ यूपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए दो लाख रुपये के आभूषण बरामद किए और इन्हें कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने लूट की घटना कबूली है। एएसपी ने बताया कि घटना में प्रेम रंजन निवासी चांदपुर भी शामिल था, जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के पास से एक मोटर साइकिल (यूपी 20एएल-9423), दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, चाकू भी मिले हैं। खुलासा करने वाली टीम में प्रकाश चंद्र आर्य, कोतवाल डीआर आर्य, एसएसआई एससी जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
दो लूट की वारदात में शामिल था सरगना
एएसपी ने बताया कि आरोपी इरफान गिरोह का सरगना है। लंबे आपराधिक इतिहास के चलते वह नूरपुर बिजनौर का हिस्ट्रीशीटर भी है। इस पर कई मुकदमे चल रहे हैं। एक फरवरी को जसपुर के ग्राम राजपुर में साबिर के घर हुई लूट की घटना एवं 23 मार्च की रात्रि ग्राम नादेही में हुई लूट की वारदात में उक्त आरोपी शामिल था।