{"_id":"5a0b3ff34f1c1b70548bd453","slug":"the-girl-was-carrying-the-intention-of-misbehaving-the-people-dabbola","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के इरादे से बालिका को ले जा रहा था, लोगों ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के इरादे से बालिका को ले जा रहा था, लोगों ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर कोतवाली में दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी।
- फोटो : काशीपुर कोतवाली में दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी।
दुष्कर्म के इरादे से बालिका का अपहरण कर ले जा रहे गुब्बारे बेचने वाले युवक को परिजनों ने धर दबोचा। लोगों ने पिटाई कर उसे बांसफोड़ान चौकी लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी दो दिन पहले भी बालिका के साथ दुराचार का प्रयास कर चुका है।
विज्ञापन
थाना साबिक निवासी व्यक्ति की 12 वर्षीय पुत्री मंगलवार शाम छह बजे घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच गुब्बारे बेचने वाला युवक बालिका को बहला फुसलाकर मंझरा मार्ग स्थित बारात घर के पीछे बने खंडहर में ले जाने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान किसी ने बालिका के परिजनों को इसकी सूचना दे दी। परिजनों ने मोहल्ले वालों के साथ आरोपी का पीछाकर बारात घर के पास से धर दबोचा। परिजनों ने बताया कि 12 नवंबर की दोपहर एक बजे भी इसी युवक ने बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया था, लेकिन बालिका के शोर मचाने पर वह भाग गया था। उसकी यह हरकत एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इतना सुनते ही मौके पर मौजूद भीड़ ने आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर बांसफोड़ान चौकी में पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी जयपाल सिंह, उपनिरीक्षक योगेश दत्त, दिनेश सिंह फर्त्याल ने गुस्साई भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय पुत्र कलुआ निवासी कटघर मुरादाबाद बताया। मामले में बालिका की मां की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।