फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The dumper truck drivers killed in collision

ट्रक डंपर की भिड़ंत में चालकों की मौत 

Sun, 09 Oct 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 09 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
 The dumper truck drivers killed in collision
हादसा - फोटो : अमर उजाला

शनिवार रात को हल्द्वानी मार्ग पर गोकुलगर के निकट ट्रक और डंपर की आपस में भिड़ंत में दोनों के चालकों की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है। 

विज्ञापन


शनिवार आधी रात हल्द्वानी की ओर जा रहा डंपर (यूपी/11/टी/9052) और सामने से आ रहे दस टायरा ट्रक (यूपी/25/टी/8606) गोकुलनगर के पास भिड़ गए। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में फंसे चालकों को पुलिस और ग्रामीणों ने बमुश्किल बाहर निकाला। डंपर चालक पीलीभीत निवासी राजवीर और ट्रक चालक जादोपुर बरेली निवासी हसरत अली पुत्र सुभानी की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भिजवा दिया है। इस दौरान घटनास्थल पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अलग-अलग करवाकर जाम खुलवाया। सूचना पर दोनों मृतकों के परिजन रविवार सुबह अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किच्छा। हल्द्वानी रोड पर डंपर व ट्रक की टक्कर में डंपर को चलाने वाला चालक ना होकर डंपर का हैल्पर बताया जा रहा है। चर्चा है कि राजवीर डंपर का हैल्पर था जबकि चालक किशोर नाम का व्यक्ति था बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चालक किशोर बच गया जो एक्सीडेंट होने के बाद घटना स्थल से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed