फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The daughter-in-law killed her mother-in-law

बहू ने सो रही सास को गला दबाकर मार डाला

Wed, 15 May 2019 12:12 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Wed, 15 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
The daughter-in-law killed her mother-in-law
शकुंतला का फाइल फोटो।  - फोटो : अमर उजाला

आपसी मनमुटाव में बहू ने घर में सो रही सास की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पति को फोन कर मां के मर जाने की सूचना देकर गुमराह करने का प्रयास किया। वृद्धा की मौत की सूचना पर रिश्तेदार वहां पहुंचे तो उन्हें मृतका के गले पर निशान दिखाई दिए। रिश्तेदारों ने सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। पूछताछ करने पर बहू ने अपना जुर्म कुबूल लिया। पुलिस ने पति की तहरीर पर आरोपित महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


कुंडेश्वरी चौकी के ग्राम खरमासा निवासी गौरव पुत्र राजकुमार अपनी विधवा मां शकुंतला और पत्नी मानसी के साथ रहता था। पिता का 25 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है। परिवार में विधवा मां के अलावा दो भाई और दो बहनें हैं। बड़े भाई मनोज और बहन मंजू का विवाह कुंडा थाने के ग्राम हल्दुआ शाहू में हुआ है।
विज्ञापन


मनोज ससुराल में रहकर ही सिलाई का काम करता है, जबकि दूसरी बेटी मोनिका का विवाह रुद्रपुर के मलसा गांव में हुआ है। गौरव की प्रतापपुर में कनफेक्शनरी की दुकान है। वह अखबार भी बांटता हैं। तीन वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान काठगोदाम (हल्द्वानी) निवासी मानसी से हुई। दोनों में प्यार हो गया और 4 दिसंबर 2017 को दोनों ने अरेंज मैरिज कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर शकुंतला अपनी बेटी मंजू के घर से लौटी थी। शाम करीब छह बजे मानसी ने अपने पति गौरव को फोन किया और रोते हुए बताया कि मम्मी का निधन हो गया है। यह सुनकर वह फौरन घर पहुंचा। वृद्धा की मौत की खबर सुनकर ग्रामीण और रिश्तेदार भी एकत्र हो गए। मृतका के गले पर निशान देखकर लोगों को शक हुआ।

सूचना पर सीओ मनोज ठाकुर, प्रशिक्षु सीओ नरेंद्र पंत, चौकी प्रभारी अर्जुन गिरि गोस्वामी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मानसी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सास के सोने के दौरान ही उसका गला दबाकर हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने गौरव की तहरीर पर उसकी पत्नी मानसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। 
 
पति की ड्योढ़ी पर कदम रखते ही आंखों में खटकने लगी थी सास 
काशीपुर। ससुराल की दहलीज पर कदम रखते ही बहू मानसी की आंखों में उसकी सास शकुंतला खटकने लगी थी। प्रेम विवाह में आड़े आने पर मानसी को अपनी सास फूटी आंख नहीं सुहाती थी। गौरव मां का लाडला था और मां पर वह भी जान छिड़कता था। मां-बेटे के बीच प्यार पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए सास की हत्या कर दी। यह खुलासा खुद मानसी ने पुलिस पूछताछ में किया है। 

खरमासा निवासी गौरव करीब तीन वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से मानसी के संपर्क में आया। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया। मानसी दूसरी बिरादरी की थी। इस कारण उसकी मां को यह रिश्ता पसंद नहीं था। शकुंतला अपनी बिरादरी में ही बेटे का रिश्ता करना चाहती थी। भाई की जिद के चलते उसकी दोनों बहनों ने अपनी मां को समझाकर किसी तरह उसे इस रिश्ते के लिए राजी किया।

शादी के बाद मानसी ससुराल आई तो कुछ दिन बाद ही उसे मां-बेटे के बीच का प्यार अखरने लगा। इस बात को लेकर उसकी गौरव से भी अनबन रहने लगी। साथ ही कई बार दंपति में विवाद भी हुआ। एक बार तो मानसी ने अपने पति पर ही चाकू से प्रहार कर दिया था लेकिन सौभाग्य से चाकू उसे नहीं लगा। मां के समझाने पर गौरव मानसी के साथ अलग रहने के लिए राजी हो गया और करीब तीन माह तक प्रतापपुर की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहा लेकिन किराया वहन न कर पाने के कारण कुछ माह पूर्व वह पत्नी को लेकर फिर गांव चला आया।

इसके बाद फिर से मानसी की अपनी सास के साथ तनातनी रहने लगी। मानसी पति के हिस्से की कृषि भूमि और मकान का हिस्सा बेचकर हल्द्वानी में बसने की फिराक में थी लेकिन गौरव अपनी मां को छोड़कर बाहर जाने के लिए राजी नहीं था। बहू से अनबन के चलते शकुंतला बीच-बीच में अपने बेटे मनोज और बेटियों के घर चली जाती थी। आखिरकार बंदिशें तोड़ने के लिए बहू ने सास की जान ले ली। 


मौत की खबर पाकर दौड़ा गौरव, हादसे में हुआ चोटिल 
काशीपुर। मां की मौत की खबर से बदहवाश होकर बाइक से घर लौट रहा गौरव सामने से आ रही बाइक से टकराकर चोटिल हो गया। बाइकों की भिड़ंत में उसे गुम चोटें आईं। घर पहुंचते ही मां का शव देख वह अपनी तकलीफ भूल बैठा। ऊपर से पत्नी की अमानवीय करतूत ने उसे तोड़कर रख दिया। चोटिल होने से चलने-फिरने में दिक्कत के चलते वह मां के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भी नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed