फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The controversy over the building entrance Jhulelal

झूलेलाल द्वार निर्माण को लेकर विवाद

Sat, 01 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 01 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
The controversy over the building entrance Jhulelal
व‌िवाद - फोटो : अमर उजाला

आवास विकास कॉलोनी में पालिका द्वारा बनाए जा रहे झूलेलाल द्वार को लेकर सिंधी समाज के लोग आपस में भिड़ गए। विवाद में मंडी विपणन बोर्ड के निदेशक गुलशन सिंधी की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घायल सिंधी को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उपचार के बाद कोतवाली में मामले की तहरीर दी गई। 

विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी में झूलेलाल पार्क के निकट पालिका का झूलेलाल द्वार प्रस्तावित है, इसके लिए टेंडर के अलावा सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार सुबह निर्माण के लिये मजदूर जुटे तो पार्क के निकट रहने वाले ईश्वर दास बागवानी ने इसके निर्माण स्थान पर आपत्ति जताते हुए काम रुकवा दिया। सूचना पर मंडी विपणन बोर्ड के निदेशक गुलशन सिंधी मौके पर पहुंचे और काम शुरू करवा दिया। 
विज्ञापन


सिंधी ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद ईश्वर बागवानी, प्रीतम बागवानी, विजय बागवानी और बंटी बागवानी गालियां देते हुए आए और हमला बोल दिया। आरोप लगाया कि हमले में गुलशन के सर पर गहरी चोटें आई। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर मेडिकल के बाद मामले की कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। सूचना पर चेयरमैन महेंद्र चावला समेत तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बागवानी ने आरोप को झूठा बताया 
हमले के आरोपी ईश्वर दास बागवानी ने बताया कि उनका गुलशन सिंधी से किसी तरह का झगड़ा नही हुआ। आरोप है कि गुलशन सिंधी ने भगवान झूलेलाल पार्क की चहारदीवारी ढहा कर अपने घर के सामने की जमीन पर कब्जा कर रखा है। बताया कि नियमानुसार भगवान झूलेलाल द्वार मूर्ति के सामने बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुलशन जिस समय मारपीट की बात कह रहे हैं उस समय वे सिंधी समाज के लोगों के साथ मामले की जानकारी देने डीएम के पास रुद्रपुर गए थे।


चेयरमैन से अभद्रता 
मंडी विपणन बोर्ड के निदेशक गुलशन सिंधी के साथ अस्पताल पहुंचे पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला ने ड्यूटी पर तैनात डॉ. पीसी शर्मा पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पालिकाध्यक्ष का कहना था कि जब वे अस्पताल गए और अपना परिचय दिया तो डॉ. शर्मा ने अभद्रता की बाद में इस मामले को लेकर जमकर बवाल हुआ। बाद में डॉ. शर्मा द्वारा घटना पर खेद जताने पर मामला निपटा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि डाक्टर के खिलाफ शिकायत की जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed