फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The autopsy was conducted by a panel of doctors

डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

Mon, 24 Aug 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर। Updated Mon, 24 Aug 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन

 जिला अस्पताल में हुई गर्भवती की मौत मामले में डाक्टर और नर्स की गलती थी या नहीं, की जांच के लिए डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। इसके बाद ही मृतका के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर कार्रवाई होगी।

ट्रांजिट कैंप निवासी अनीमा (26) पत्नी सुदम सरकार की शनिवार को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां रात को उसकी मौत हो गई।

इससे भड़के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटकर डाक्टर और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि अनीमा की मौत के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कराया जा रहा था।
विज्ञापन


सूचना पर जिला अस्पताल प्रबंधन ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। बाद में पीड़ित परिवार ने डाक्टर और नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सिडकुल चौकी पुलिस को तहरीर भी सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिडकुल चौकी इंचार्ज एमपी सिंह ने बताया कि गर्भवती की मौत के कारणों को जानने के लिए डाक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed