फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ten-year sentence accused of raping teenager

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को दस साल की सजा

Sun, 26 Nov 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।  Updated Sun, 26 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन

पॉक्सो कोर्ट ने किशोरी को बहला फुसलाकर दो सप्ताह तक दुष्कर्म करने के आरोपी को दस वर्ष के कठोर कारावास और 90 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी की ओर से जमा होने वाले अर्थदंड में से पचास फीसदी पीड़िता को देने के आदेश भी दिए हैं। अर्थदंड जमा नहीं करने पर आरोपी को अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन



13 अक्तूबर 2016 की सुबह किच्छा क्षेत्र निवासी किशोरी को ग्राम जहांनपुर गोटिया थाना निगोही जिला शाहजहांपुर यूपी निवासी पिंकू उर्फ धर्मपाल पुत्र जयराम बहला फुसलाकर ले गया। परिजनों ने उसी दिन पिंकू के खिलाफ किच्छा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सात नवंबर 2016 को किच्छा मार्ग से किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने बयान में बताया कि पिंकू उसे अगवा कर शाहजहांपुर ले गया था और वहां दो हफ्ते तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक जनवरी 2017 को पिंकू को किच्छा स्थित लालपुर के रामेश्वरपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


 मार्च में पुलिस ने रुद्रपुर पॉक्सो कोर्ट में उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। शासकीय अधिवक्ता उमेश नाथ पांडे ने अपनी सहयोगी अर्चना पीयूष पंत के साथ मिलकर कोर्ट में सात गवाह पेश कर दुष्कर्म के मामले को सिद्ध कर दिया। दोनों पक्षों के गवाह और पेश किए गए सबूतों के आधार पर शनिवार को पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश विजेंद्र सिंह ने आरोपी पिंकू को दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा और 90 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। कोर्ट ने आरोपी द्वारा जमा किये जाने वाले अर्थदंड में से 50 प्रतिशत पीड़िता को देने के आदेश भी दिए। अर्थदंड जमा ना करने पर आरोपी की सजा में और इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed