फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tempo driver shot dead

टेंपो चालक की गोली मारकर हत्या

Tue, 21 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला किच्छा (ऊधमसिंहनगर)।
ब्यूरो/अमर उजाला किच्छा (ऊधमसिंहनगर)। Updated Tue, 21 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
 टेंपो चालक की मंगलवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। कार सवार अज्ञात लोग शव को सरकारी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। मृतक के भाई ने उसके दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम 4.30 बजे एक कार सरकारी अस्पताल पहुंची। उसमें सवार लोगों ने एक युवक को गेट पर रखे स्ट्रेचर पर लिटा दिया। इसके बाद वे फरार हो गए। युवक को रखे जाने की सूचना पर डाक्टरों ने जांच शुरू की। चेकअप में युवक मृत पाया गया। बाद में युवक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त दिनेश उर्फ भूरा (32 वर्ष) पुत्र ऋषिपाल निवासी पंजाबी मोहल्ला के रुप में की। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या की सूचना पर एसआई खुशवंत सिंह व एसआई मनोज कोठारी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों से मामले की जानकारी ली। युवक के भाई ने बताया कि वह आटो चालक था। उसने भाई के कुछ दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed