{"_id":"5b54c99c4f1c1b52748b6518","slug":"teacher-arrested-for-giving-fake-certificates","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रमाणपत्रों पर नियुक्ति पाने वाला बर्खास्त शिक्षक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी प्रमाणपत्रों पर नियुक्ति पाने वाला बर्खास्त शिक्षक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
hathkadi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने वाले बर्खास्त शिक्षक को कुंडा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर फर्जी अंकतालिकाएं और सनद आदि बरामद कर ली है।
विज्ञापन
जसपुर के मोहल्ला गुजरातियान निवासी हरगोविंद पुत्र स्व. रमेश ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर रामजीवनपुर प्राथमिक विद्यालय में नियुक्ति पाई थी। उसकी नियुक्ति पिता की मृत्यु के बाद श्रमिक आश्रित कोटे से हुई थी।
विज्ञापन
फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर कई शिक्षकों द्वारा नियुक्ति पाने की शिकायत पर सीबीसीआईडी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने जांच में हरगोविंद की हाईस्कूल व इंटर की अंकतालिकाएं फर्जी पाईं।
विज्ञापन
इस मामले में जसपुर के उपशिक्षाधिकारी की ओर से 17 जुलाई को कुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विपुल जोशी को सौंपी गई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से धर दबोचा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हाईस्कूल व इंटर के फर्जी प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज बरामद कर लिए है।