{"_id":"5af346934f1c1b65098b8bd5","slug":"suicide-of-a-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":" राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Thu, 10 May 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति विहार में रहने वाले राजमिस्त्री ने मंगलवार रात अपने कमरे के पंखे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना के वह घर में अकेला था। उसकी पत्नी तीनों बच्चों के साथ भाई की शादी में शामिल होने मायके गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मूलरूप से महल का नगला थाना चांदपुर बिजनौर निवासी राजूू चौधरी (40) पुत्र थान सिंह अपनी पत्नी निशा और तीन बेटियों के साथ शांति विहार कालोनी में राकेश के घर में किराए पर रहता था। वह पेशे से राजमिस्त्री था और उसकी पत्नी एक निजी स्कूल में आया है। निशा के भाई सुनील की 11 मई को शादी है। वह तीनों बेटियों के साथ विवाह समारोह में शामिल होने मायके ग्राम धनौरा गजरौला गई थी। दस मई को राजू को भी शादी में शामिल होने के लिए ससुराल जाना था।
मंगलवार रात किसी समय राजू ने छत में कपड़े का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। किरायदारों और मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक की पत्नी को इसकी सूचना दी। मृतक के बड़े भाई शंकर ने बताया कि राजू शराब का आदि था। इस कारण पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। राजू नशे में अन्य किरायदारों से भी भिड़ जाता था। आदर्श कालोनी चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है।