{"_id":"58c2ee504f1c1bd810dc4222","slug":"student-wing-president-registers-liquor-robbery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ अध्यक्ष पर शराब लूटने का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रसंघ अध्यक्ष पर शराब लूटने का केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष पर अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब की पेटियां लूटने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सेल्समैन ने बताया छात्र संघ अध्यक्ष बताने वाला युवक चार साथियों के साथ आया और बिना रुपये दिए जबरन शराब की पेटियां उठाने लगा। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और शराब की पेटियां लूटकर ले गए।
विज्ञापन
प्रभारी कोतवाल ने बताया स्टेडियम के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन राजू बिष्ट ने तहरीर में आरोप लगाया कि बृस्पतिवार की रात पौने दस बजे छात्र संघ अध्यक्ष राहुल रमनदीप अपने कुछ साथियों के साथ रामनगर स्टेडियम के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में आया। वह दुकान से पांच पेटी ब्लंडर्स प्राइड और चार बोतल 100 पाइपर ले गये। स्टाफ ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने धारा 392/323/504 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन