{"_id":"586556774f1c1b265eeebfa3","slug":"student-physically-assaulted-while-coming-from-tuition","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
दुराचार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही एक सात वर्षीय बालिका के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। मामले में आरोपी किशोर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निकटवर्ती गांव के निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी सात वर्षीय भतीजी बुधवार शाम ट्यूशन पढ़कर पैदल घर आ रही थी। रास्ते में एक किशोर ने उसे जबरन पकड़ लिया और पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
घटना के बाद बालिका रोती हुई घर पहुंची और उसने अपनी दादी को पूरी घटना बताई। परिजनों के मुताबिक घटना के बाद से बालिका सदमे में है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज बची सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है, आरोपी नाबालिग है। पुलिस उसे फिलहाल गिरफ्तार नहीं कर सकती, मामले की जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन