{"_id":"57eabb7f4f1c1bcd265742dc","slug":"stsngion-and-soldiers-clashed-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्संगियों और सिपाही में झड़प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सत्संगियों और सिपाही में झड़प
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात्रि गश्त कर रहे एक सिपाही और सत्संगियों के बीच गाड़ी के कागज दिखाने को लेकर झड़प हो गई। आरोप है कि नशे में धुत सिपाही द्वारा एक सत्संगी को लाठी मारने पर माहौल गरमा गया। इस मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सिपाही का मेडिकल कराने के बाद मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
सोमवार देर रात कुछ सत्संगी लालपुर के एक आश्रम से सत्संग खत्म होने के बाद बाइक से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रात्रि गश्त कर रहे दो जवानों ने उन्हें रोका और गाड़ी के कागज दिखाने को कहा। इस दौरान सत्संगियों की सिपाहियों से बहस हो गई। आरोप है कि शराब के नशे में धुत एक सिपाही ने सत्संगियों के ऊपर लाठी से वार कर दिया।
विज्ञापन
इससे माहौल गरमा गया, कुछ ही देर में सत्संगियों के और साथी भी वहां पहुंच गए, जिन्हें देखकर लाठी चलाने वाला सिपाही भाग गया और खुद को पास ही के एक पेट्रोल पंप के बाथरूम में बंद कर लिया। सूचना मिलने पर लालपुर चौकी इंचार्ज मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और सत्संगियों को समझाकर सिपाही को बाथरूम से बाहर निकालने के बाद मेडिकल के लिए भेजा। इसके बाद सत्संगी शांत हुए। मामले को लेकर फिलहाल पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन