फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Son's skeleton found hundred meters away from home

घर से सौ मीटर दूर मिला बेटे का कंकाल

Mon, 12 Nov 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 12 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Son's skeleton found hundred meters away from home
बरी अंजनियां में मिले कंकाल को समेटती पुलिस और इनसेट में ओमकार का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

ग्राम बरी अंजनियां में रविवार को गन्ना काट रहे मजदूरों को खेत में मानव कंकाल मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में ले लिया। मौके से जहर की शीशी और कपड़े बरामद हुए। कपड़ों से कंकाल की शिनाख्त गांव के ही एक युवक के रूप में हुई। घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर ही युवक का शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


बरी अंजनियां निवासी रामदयाल के खेत में रविवार सुबह मजदूर गन्ने की कटाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मानव कंकाल दिखाई दिया। खबर फैलते ही खेत में लोगों का जमावड़ा लग गया। खेत स्वामी की सूचना पर कोतवाल योगेश उपाध्याय, सत्रहमील चौकी प्रभारी अनिल उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खेत में हड्डियां बिखरी थीं। आसपास कुछ कपड़े भी पड़े थे। पुलिस का मानना है कि जंगली जानवरों के नोंचने से कंकाल के हिस्से अलग-थलग पड़े होंगे। यहां कुछ शीशियां भी मिली, जिनमें एक शीशी जहर की थी।
विज्ञापन


खेत में कंकाल मिलने की सूचना पर रामदयाल के पड़ोस में रहने वाले रामजीत भी पहुंचे। कंकाल के पासे मिले कपड़ों से उन्होंने मृतक की पहचान साढ़े तीन माह पूर्व लापता अपने पुत्र ओमकार (25) के रूप में की। उन्होंने बताया कि ओमकार 26 अगस्त से लापता था। परिजनों ने किसी भी तरह के विवाद और प्रेम प्रसंग से इनकार किया है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए डीएनए सैंपल भी जांच के लिए भेजा है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि ओमकार मानसिक रूप से कमजोर था और मौके से मिली जहर की शीशी से प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ हद तक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
             
रक्षाबंधन के दिन सुबह घर से निकला था ओमकार
खटीमा। बरी अंजनियां निवासी रामजीत ने बताया कि उसका पुत्र ओमकार 26 अगस्त रक्षाबंधन के दिन से लापता था। उन्होंने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। बताया कि ओमकार क्षेत्र में मजदूरी करता था और रुद्रपुर सिडकुल में भी मजदूरी करने जाता था। वह पांच भाइयों राजकुमार, शिवकुमार, रामनवल और उमेश के बाद सबसे छोटा था।

                   
घर के पास कंकाल मिला लेकिन दुर्गंध न आई!             
खटीमा। गन्ने के खेत में मिला कंकाल यूं तो बसासत से करीब सौ मीटर की ही दूरी पर था लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि आसपास गन्ने के खेतों के कारण लोगों को पता नहीं चल सका। वहीं घर के पास कंकाल मिलने को लेकर ग्रामीणों में यह भी चर्चा रही कि आखिर आसपास के लोगों को दुर्गंध क्यों नहीं आई और घटना का पता क्यों नहीं चल सका।
     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed