{"_id":"58dff0984f1c1bc20463fe6d","slug":"son-dies-in-road-accident-father-brother-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़के हादसे में बेटे की मौत, बाप-भाई घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़के हादसे में बेटे की मौत, बाप-भाई घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sat, 01 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल से भारत आ रही टूरिस्ट बस की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। जबकि पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया है। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
नेपाल देश के पोखरा से टूरिस्ट बस 5ख 7249 भारत आ रही थी। टूरिस्ट बस में सवार केशव ढकाल अपने पुत्र हिमांशु ढकाल (12) वर्ष व यश के साथ भारत आ रहे थे। इस दौरान इमिग्रेशन चैक पोस्ट पर बस से उतर कर तीनों पिता पुत्र पैदल ही पुल पार करने लगे। जब तीनों लोग बस से उतरकर बनबसा (चंपावत) के बीच बैराज में बने पर पुल को पैदल पार कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच अचानक संकरे पुल के बीच में तीनों बस की चपेट में आ गए। तीनों गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया । जहां हिमांशु को चिकित्सकों ने तुरंत मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल केशव व यश को प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया हुआ है। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
शनिवार देर शाम यूपी के गांव बब्बरपुरी (रामपुर) निवासी यासीन (40) पुत्र मोहम्मद उमर बाइक से सामान लेने के लिए बाजपुर के दोराहा चौक आ रहा था। रास्ते में बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे यासीन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई कलमेश भट्ट ने बताया पंचनामा भर कर शव को मोचरी में रख दिया है। हादसे के दौरान यासीन ने हेलमेट नहीं पहने था। ब्यूरो