फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Soldier killed in road accident, two injured

सड़क दुर्घटना में सिपाही की मौत, दो घायल

Thu, 26 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) Updated Thu, 26 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Soldier killed in road accident, two injured
 राजीव नगर में हुई मारपीट की घटना से लौट रही पुलिस टीम की जीप को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जीप में सवार तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टरों ने कांस्टेबल दीपक नाथ गोस्वामी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद कोतवाली लाया गया। जहां एसएसपी नीलेश आनंद भरने, एएसपी टीडी बेला, सीओ आरसी जोशी, कोतवाल अजय ध्यानी सहित पुलिस कमियों, जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अंत में अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव को लेकर पैतृक गांव लोहाघाट ले गए।
विज्ञापन

झनकईया थाने में मंगलवार रात्रि करीब 10 बजे राजीव नगर निवासी राम नगीना के घर पर मारपीट की सूचना मिली। जिसपर वहां तैनात दीपक नाथ गोस्वामी, मोहित वर्मा और सत्यवीर शर्मा एक जीप से घटना स्थल पर पहुंचे और मामला शांत कराने के बाद वापस थाने लौट रहे थे। वह जीप से सुरई रेंज के चौराहे से आगे पहुंचे ही थे कि अचानक जीप बंद हो गई। वह जीप चालक के साथ बंद जीप को देख ही रहे थे कि एक अज्ञात वाहन ने खड़ी जीप को टक्कर मार दी। जिससे जीप पलट गई और वहां खड़ा दीपक नाथ गोस्वामी (35) पुत्र वजीर नाथ गोस्वामी उसके नीचे दब गया, जबकि मोहित शर्मा, सत्यवीर शर्मा और चालक अपूर्वा, रमनगरा जनपद पीलीभीत निवासी इधर-उधर छिटक गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में लाया गया। जहां दीपक नाथ को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों सहित मृतक के परिजनों को दे दी गई। सूचना के बाद यहां पहुंचे दीपक के भाई संजय नाथ, पिता बजीर नाथ गोस्वामी और ताऊ को जवान का शव सौंप दिया गया जो उसे लेकर पैतृक गांव लेकर चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed