फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   smack and culprit areested

स्मैक के साथ सरगना गिरफ्तार 

Wed, 05 Sep 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज Updated Wed, 05 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
smack and culprit areested
डेमो - फोटो : demo pic
     
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने सितारगंज और नानकमत्ता पुलिस के साथ बड़े पैमाने पर स्मैक के साथ सरगना को धर दबोचा। सीओ दो दिन से स्मैक कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के लिए क्षेत्र में डेरा डाले थे। 25 युवाओं से पूछताछ के बाद पुलिस सरगना तक पहुंची। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

कोतवाली में मंगलवार शाम सीओ प्रेस वार्ता में सीओ हिमांशु शाह ने बताया कि एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के निर्देश पर सोमवार से वह सितारगंज सर्किल में डेरा डाले हुए हैं। सितारगंज और शक्तिफार्म क्षेत्र में करीब 25 लागों से स्मैक कारोबारियों तक पहुंचने के लिए पूछताछ की गई। जिस पर नानकमत्ता निवासी सोनू सिंह के स्मैक कारोबार का सरगना होना सामने आया। इसके बाद उन्होंने शक्तिफार्म पुलिस चौकी और नानकमत्ता थाने की पुलिस टीम के साथ अभियान चलाया। मंगलवार शाम को मुखबिर की सूचना पर उन्होंने सोनू सिंह को चीकाघाट पुल से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 12.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि सोनू बरेली क्रासिंग से ताहिर शाह नाम के व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाता है। सीओ ने बताया कि एसएसपी के माध्यम से डीजीपी को रिपोर्ट भेजी जाएगी और यूपी पुलिस से स्मैक कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सहयोग मांगा जाएगा। टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज नरेश पाल, एसआई शंकर सिंह रावत, नानकमत्ता के एसआई ललित चौधरी, कांस्टेबल कमल नाथ गोस्वामी, सुरेश सिंह, हरीश जोशी, नरेंद्र यादव, रोहित गोस्वामी, दीवान प्रसाद आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed