{"_id":"5b478db94f1c1b97468b6141","slug":"six-thieves-involved-in-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बदमाशों ने दिया था डकैती को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह बदमाशों ने दिया था डकैती को अंजाम
धन सिंह बिष्ट रुद्रपुर।
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवा महीने पहले हल्द्वानी और उसके बाद रुद्रपुर की सर्वेश्वरी कॉलोनी में हत्या के बाद हुई डकैती के मामले में आखिरकार दोनों जिलों की संयुक्त पुलिस टीम को सफलता मिल गई है। दोनों ही वारदातों को छह बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था। इसमें पुलिस ने रुद्रपुर के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन यूपी के तीन बदमाश अब भी फरार हैं। शुक्रवार को पुलिस के आला अधिकारी नैनीताल जिले में दोनों वारदातों का खुलासा कर सकते हैं।
बीते पांच जून को हल्द्वानी के बेरीपोखरा में बदमाशों ने कोचिंग संचालक भुवन भट्ट के घर में घुसकर उनकी पत्नी राधा भट्ट की हत्या कर दी और पति को अधमरा करके घर से कीमती सामान समेटकर फरार हो गए थे। ठीक 17 दिन बाद बदमाशों ने रुद्रपुर की गंगापुर रोड स्थित सर्वेश्वरी कॉलोनी निवासी पंकज श्रीवास्तव के घर में धावा बोलकर उनकी पत्नी अपर्णा की हत्या के बाद डकैती को अंजाम दिया। वारदात के तरीकों और जांच में बदमाशों के छैमार होने की पुष्टि होने के बाद उनकी धरपकड़ को कई राज्यों की खाक छानकर सैकड़ों संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस के हाथ वारदातों को अंजाम देने वालों को गिरेबान तक पहुंच गए।
सूत्रों की माने तो दोनों वारदातों को छह बदमाशों ने अंजाम दिया था इनमें से तीन बदमाश यूपी और तीन बदमाश यूएसनगर जिले के रुद्रपुर शहर के रहने वाले हैं। इनमें से रुद्रपुर के तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर यूपी के तीन बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों की दबिश जारी है। आईजी पूरन सिंह रावत ने बताया कि डकैती के दोनों मामलों में पुलिस को सफलता मिल गई है। शुक्रवार को नैनीताल में इसका खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन
यूपी के बदमाश हैं सगे भाई
रुद्रपुर। हल्द्वानी और रुद्रपुर में हत्या एवं डकैती को अंजाम देने वाले बदमाशों में फरार चल रहे यूपी के तीन बदमाश सगे भाई हैं। तीनों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।
कोई ठेलीवाला तो कोई बाबा
रुद्रपुर। हत्या और डकैती को अंजाम देने वाले बदमाशों में कोई खाने का ठेला लगाता है तो कोई बाबा के वेश में घर-घर जाकर रेकी करता था। दोनों ही घटनाओं में रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।