फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SIT interrogated SDM and Tehsildar

एसआईटी ने एसडीएम और तहसीलदार से पूछताछ की

Tue, 13 Feb 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Tue, 13 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
SIT interrogated SDM and Tehsildar
नेशनल हाईवे - फोटो : अमर उजाला

एनएच भूमि मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने तत्कालीन जसपुर एसडीएम और बाजपुर के नायब तहसीलदार से पूछताछ की। दोनों अधिकारियों से पिछली तारीख में हुई जमीनों की कुछ 143 के मामलों के बारे में जवाब मांगे गए। रुद्रपुर के कुछ मामलों के बाद एसआईटी का फोकस किच्छा तहसील पर होगा। माना जा रहा है कि किच्छा तहसील की जांच और कुछ काश्तकारों की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी बहुत जल्द मामले की जांच खत्म भी कर सकती है।

विज्ञापन


भूमि मुआवजा घोटाले में एसआईटी अब तक जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर तहसीलों की जांच के बाद चार निलंबित पीसीएस अफसरों सहित 18 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। आठ फरार काश्तकारों का गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) ले चुकी एसआईटी एक भी काश्तकार को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इधर, आरोपी बनाए गए कुछ काश्तकारों ने ज्यादा हासिल की गई रकम को वापस करने की पेशकश भी की है।
विज्ञापन


कई और काश्तकार भी जेल जाने के डर से ज्यादा लिए गए मुआवजे को वापस लौटाने के लिए डीएम को पत्र भी भेज चुके हैं। इधर, गदरपुर तहसील के बाद एसआईटी रुद्रपुर तसील के कुछ मामलों के बाद किच्छा तहसील के मामलों की जांच करेगी। एसआईटी ने जांच में भी तेजी लानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सोमवार को एसआईटी ने तत्कालीन जसपुर एसडीएम और वर्तमान में घनशाली टिहरी के एसडीएम फिंचाराम चौहान और तत्कालीन बाजपुर के नायब तहसीलदार, वर्तमान में बेड़ीनाग के तहसीलदार रघुवीर सिंह से पूछताछ की। माना जा रहा है कि रुद्रपुर तहसील के कुछ मामलों की जांच तेजी से करने के बाद किच्छा तहसील की जांच की जाएगी। केवल काश्तकारों की गिरफ्तारी ही बची हुई है। फिलहाल अब किसी अफसर की गिरफ्तार के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed