{"_id":"591605e04f1c1b7a04852c35","slug":"sexual-harrashment-of-child-by-tuitor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूटर ने बालक से किया कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूटर ने बालक से किया कुकर्म
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sat, 13 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिपुरी के जवाहरनगर गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। ट्यूशन जाने से मना करने पर परिजनों ने पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। बालक के ताऊ की शिकायत पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जवाहरनगर नगर गोलगेट निवासी गौरव कर्नाटक अपने घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। एक निजी स्कूल के पढ़ने वाला सातवीं कक्षा का छात्र भी उससे ट्यूशन पढ़ता था। बालक के ताऊ ने बताया कि उनका भतीजा जनवरी से ट्यूशन के लिए जाने में आनाकानी करता था, लेकिन उसे समझा-बुझाकर भेज देते थे।
विज्ञापन
ट्यूशन न पढ़ने की जिद करने पर बृहस्पतिवार रात पूछने पर उसने बताया कि ट्यूशन में शिक्षक उसे मोबाइल में ब्लू फिल्मे दिखाता है और अश्लील हरकतें और कुकर्म करता है। इस पर परिजनों ने पंतनगर थाना में घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने बालक का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन
छात्र के ताऊ की तहरीर पर आरोपी शिक्षक गौरव कर्नाटक के खिलाफ धारा 377, 506 और 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि एक बच्चे की शिकायत मिली है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।