{"_id":"5ced7e6dbdec2207254c9b69","slug":"scandal-by-journalist-on-coverage-of-injured-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल श्रमिक की कवरेज करने पर पत्रकार से हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घायल श्रमिक की कवरेज करने पर पत्रकार से हाथापाई
Wed, 29 May 2019 12:01 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Wed, 29 May 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घटना के दौरान लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंची घायल महिला श्रमिक की फोटो खींचने को लेकर बखेड़ा हो गया। फैक्ट्री मालिक व उसकी पीएसी कर्मी पत्नी ने कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ गालीगलौज, हाथापाई करते हुए कपड़े फाड़ दिए। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद बेखौफ फैक्ट्री मालिक ने पत्रकार के साथ हाथापाई की। मामले में पत्रकार ने दंपति के खिलाफ सिडकुल चौकी में तहरीर दी है। पीएसी कमांडेंट ने पंतनगर थानाध्यक्ष व पीएसी दरोगा को मामले की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
हल्द्वानी निवासी पत्रकार प्रमोद ढींगरा एक सांध्य दैनिक अखबार में कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह ट्रांजिट कैंप स्थित एक फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान महिला श्रमिक द्रोपदी (30) निवासी बरेली की अंगुली कट गई थी। उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंची द्रोपदी की प्रमोद फोटो खींच रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच वहां मौजूद पीएसी 31वीं वाहिनी की सिपाही वसुंधरा ने पत्रकार को फोटो खींचने से रोकने का प्रयास किया और खबर नहीं छापने का दबाव बनाया। पत्रकार के इनकार से महिला सिपाही भड़क गई और कैमरे से फोटो हटाने की जिद करने पर लगी। इसी बीच उसने पत्रकार से हाथापाई कर खींचतान की, इसमें पत्रकार के कपड़े फट गए। वहां मौजूद चिकित्सक और स्टाफ ने पत्रकार को बचाया।
विज्ञापन
सूचना पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ और सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल सिपाहियों के साथ पहुंचेे। पुलिस की मौजूदगी में ही महिला सिपाही के पति और फैक्ट्री मालिक दिग्विजय शाही ने पत्रकार के साथ हाथापाई का प्रयास किया। दंपति ने पत्रकार के साथ गाली गलौज के साथ ही धमकी भी दी। सिडकुल चौकी प्रभारी ने फैक्ट्री मालिक को किसी तरह पकड़ा।
घटना के विरोध में पत्रकारों ने पीएसी 31वीं वाहिनी कमांडेंट ददनपाल से मिलकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कमांडेंट ने पीएसी दरोगा राधा थापा व पंतनगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कमांडेंट ने रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही।
स्वयं को बीमार बताकर अस्पताल पहुंची सिपाही
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में पीएसी की जवान वसुंधरा सफेद टीशर्ट व खाकी पैंट में मौजूद थीं। बताया जा रहा कि वह ड्यूटी पर थी और जिला अस्पताल में अपने पति की मदद करने के लिए बीमारी का बहाना बनाकर पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही ने पिछले वर्ष सिडकुल में एक अनशनकारी को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद माहौल बिगड़ गया था।