{"_id":"57ed622d4f1c1b240e573b01","slug":"sahil-had-supporters-started-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो साहिल समर्थकों ने की थी फायरिंग की शुरुआत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तो साहिल समर्थकों ने की थी फायरिंग की शुरुआत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास कालोनी में हुई फायरिंग की शुरुआत साहिल समर्थकों ने की थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस तमंचों से फायर झोंकने वालों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही असलहों के लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भी डीएम को भेजेगी।
बुधवार को आवास विकास कालोनी में अध्यक्ष पद के दावेदार साहिल कपूर के घर के बाहर उनके और वीरजोत समर्थकों में टकराव हो गया था। इसके बाद वीरजोत समर्थक अपनी एक कार छोड़कर भाग गए थे। पथराव के साथ ही फायरिंग होने से मोहल्ले में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। साहिल के घर के बाहर खाली खोखे भी बरामद हुए थे। सूचना पर एएसपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और साहिल समर्थकों ने वीरजोत समर्थकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा भी दर्ज करा दिया था।
पुलिस ने एक घर से सीसीटीवी फुटेज लेकर खंगाला तो उसमें साहिल समर्थक तमंचे से वीरजोत समर्थकों पर फायर झोंकते दिख रहे हैं। वीरजोत समर्थक भी जवाब में पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। वीरजोत समर्थकों के आगे आने पर साहिल समर्थक घर के भीतर जाते दिख रहे हैं। हालांकि अभी और फुटेज की पुलिस तलाश कर रही है। एएसपी कमलेश उपाध्याय कहती हैं कि सीसीटीवी फुटेज जांची गई है।
विज्ञापन
इसमें दिख रहा है कि फायरिंग की शुरुआत साहिल समर्थकों ने की है। साहिल के दो समर्थक हाथ में तमंचे लिए घूमते हुए दिख रहे हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने लाइसेंसी असलहों से फायर किए हैं, उनके लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। इसके अलावा आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली जा रही है।
साहिल सहित 15 लोगों पर मुकदमा
आवास विकास कालोनी में फायरिंग और पथराव के मामले में पुलिस ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी साहिल, उसके पिता पवन कपूर सहित 15 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम धनौरी लक्ष्मीपुर लच्छी निवासी वीरजोत ग्रेवाल ने तहरीर में कहा कि बुधवार शाम वह और समर्थक आवास विकास कालोनी से गुजर रहे थे। इसी बीच साहिल और समर्थकों ने उनके साथ गालीगलौच करने के साथ ही जान लेने की मंशा से गोलियां चलाई।
आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देने के साथ गाड़ियों के शीशे भी तोड़े। पुलिस ने साहिल, पिता पवन, सागर कपूर, केजीएस गिल, हरविंदर संधू, विक्की यादव, प्रभात साहनी, शगुन चौधरी, गुरप्रेम सिंह, तुषार गांधी, अमिताभ सिजवाली, अमृत मलिक, गौरव उर्फ लड्डू, लवप्रीत छीना, गौरव चौधरी के अलावा छह अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 427, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वीरजोत और साहिल के घर पुलिस तैनात
छात्र संघ चुनाव को लेकर वीरजोत और साहिल समर्थकों में लगातार टकराव और फायरिंग के बाद पुलिस चौकस है। साहिल और वीरजोत के साथ एक पुलिस कर्मी तैनात किया गया है, जो उनकी गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों को देगा। वहीं दोनों के घरों के बाहर पुलिस पिकेट तैनात की गई है। दोनों पक्षों में झगड़ालू किस्म के समर्थकों को भी चिन्हित करने के साथ उन पर खास नजर रखी जा रही है। सीओ राजीव मोहन ने बताया कि दोनों पक्षों के 40 से अधिक समर्थकों को 107/116 पाबंद किया गया है। माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।