फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur former chief shot dead

रुद्रपुर में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

Tue, 07 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 07 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
 Rudrapur former chief shot dead
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला
काशीपुर रोड स्थित मनिहार खेड़ा रोड स्थित कीरतपुर ग्राम सभा में दो बदमाशों ने भूरारानी के फौजी मटकोटा के पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय पूर्व प्रधान छोटे लाल कीरतपुर ग्राम सभा में एक प्रॉपर्टी डीलर के आफिस में बैठा था, तभी बाइक पर दो बदमाश जो कि मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे, वह पूर्व प्रधान छोटे लाल के पास पहुंचे।
विज्ञापन


न्होंने उससे पहले हाथ मिलाया, तभी वहां पानी पिलाने वाले कर्मचारी से हमलावरों ने पानी लाने को कहा, इसके बाद उन्होंने छोटे लाल पर नाइन एमएम की पिस्टल चला दी। बदमाशों ने एक गोली छोटे लाल की पीठ पर मारी और एक सिर पर। सिर पर गोली लगते ही छोटे लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमलावर बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले, एएसपी पंकज भट्ट, सीओ राजेश भट्ट सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


भूरारानी स्थित फौजी मटकोटा के पूर्व ग्राम प्रधान और राज्य सरकार से नामित मंडी समिति के निदेशक छोटेलाल मंगलवार दोपहर को काशीपुर रोड स्थित कीरतपुर ग्राम सभा क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर के आफिस में बैठा था, तभी दो बदमाश मोटरसाइकिल से आए और आते ही उन्होंने पहले छोटे लाल से हाथ मिलाया और फिर एकाएक पिस्टल से हमला कर दिया। बदमाश छोटे लाल की हत्या करके आराम से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वहां प्रॉपर्टी डीलर आफिस में पानी पिलाने वाला कर्मचारी घबरा गया और वह चीख पड़ा। दिनदहाड़े गोली चलने की आवाज से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस आला अधिकारी सहित पूूरी टीम पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले के खुलासा के लिए एसएसपी ने तत्काल दो-तीन टीमों का गठन कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने शहर में दिन प्रतिदिन बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आक्रोश जताया। 

छोटे लाल के पीछे कई दिनों से लगे थे हत्यारे

मंगलवार दोपहर को जिस तरह से छोटे लाल की हत्या सरेआम हत्या की गई है, उससे साफ जाहिर होता है कि हत्यारे पूर्व प्रधान के पीछे सुनियोजित तरीके से लगे हुए थे। क्योंकि कीरतपुर ग्राम सभा में जिस प्रॉपर्टी कार्यालय में पूर्व प्रधान छोटे लाल की हत्या हुई वहां अक्सर कई लोगों का जमावड़ा लगा रहता था। 


इसके अलावा पूर्व प्रधान अक्सर सुरक्षा की दृष्टि से अपने साथ एक-दो साथियों के साथ ही चलता था। इसे इत्तेफाक कहें या हत्यारों तक सटीक सूचना कि पूर्व प्रधान प्रॉपर्टी कार्यालय में अकेला और निहत्था बैठा है। इसी का पूरा फायदा हत्यारों ने उठाया और अपनी योजना को अंजाम दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed