फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roof collapsed, killing security guard

छत गिरने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Sat, 02 May 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sat, 02 May 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Roof collapsed, killing security guard

तेज आंधी से बृहस्पतिवार रात को मकान की दीवार गिरने से सिक्योरिटी गार्ड की मलबे में दबकर मौत हो गई। वह यूपी के हरदोई का रहने वाला था। दीवार की चपेट में आकर महिला समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी के बाद जिलाधिकारी, एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। जबकि घायलों को इलाज के लिए धनराशि प्रशासन ने मुहैया कराई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इधर, आंधी से रम्पुरा में एक पेड़ गिरने से मकान को क्षति की खबर है।

विज्ञापन

यूपी के जिला हरदोई थाना बेनीगंज निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद असलम पुत्र इमामबख्श सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करता था। वह ग्राम शिमला पिस्तौर में अनिल कुमार के मकान में किराए पर रहता था। बृहस्पतिवार की रात चली तेज आंधी से पड़ोसी पूरन के मकान की दीवार अनिल के घर पर गिर गई। जिससे मकान की छत नीचे बैठ गई और मलबे में दबकर असलम की मौत हो गई। इसी मकान में किराए पर रहने वाले हरवीर की पत्नी संध्या, पुत्र चंद्रशेखर और अंकित घायल हो गए। आंधी और बारिश बंद होने के बाद लोगों ने असलम के शव को बाहर निकाला। साथ ही घायलों को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, मामले की जानकारी पर जिला अधिकारी डा. पंकज कुमार पांडेय, एसडीएम विजय जोगदंडे, तहसीलदार संजय कुमार ग्राम शिमला पिस्तौर पहुंचे। डीएम ने मृतक असलम के परिजनों के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी मंजूर की। साथ ही चारों घायलों को भी आर्थिक सहायता दी गई। इधर, आंधी से रम्पुरा में पाकड़ का पेड़ चंद्रपाल वाल्मीकि के मकान पर गिर गया। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घर में सो रहे परिवार के सदस्य हादसे में बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed