{"_id":"5b9175ee867a557ffc6be3b3","slug":"roberry-with-the-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी जा रही डॉक्टर को पुलिसवाला बनकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी जा रही डॉक्टर को पुलिसवाला बनकर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पुलिस कर्मी को लूट की जानकारी देते चिकित्साधिकारी डॉ. भावना टम्टा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी जा रही होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी को दोपहिया वाहन सवार अधेड़ व्यक्तियों ने स्वयं को पुलिस कर्मी बताकर चेन और अंगूठी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद वाहन सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी में दो बाइक सवार संदिग्धों की फुटेज हासिल कर ली है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित होम्योपैथिक अस्पताल में तैनात डॉ. भावना टम्टा बृहस्पतिवार सुबह पौने आठ बजे ड्यूटी के लिए निकलीं। अटरिया रोड के पास एक ई-रिक्शा में सवार हुईं। तभी नैनीताल हाइवे पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के सामने दोपहिया वाहन सवार दो अधेड़ लोगों ने ई-रिक्शा रोक लिया।
विज्ञापन
दोनों ने स्वयं को पुलिस कर्मी बताते हुए कहा कि क्षेत्र में एक महिला की हत्या हुई है। उन्हें चेकिंग के आदेश मिले हैं। उन्होंने फर्जी आईकार्ड भी दिखाया। भावना आईकार्ड देख रहीं थी कि वाहन चला रहे युवक ने उनकी अंगुली से सोने की अंगूठी निकाल ली और पीछे बैठे व्यक्ति ने गले से सोने की चेन झटक ली। वह कुछ समझ पातीं दोनों तेजी से भाग निकले।
विज्ञापन
डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। भावना ने बताया कि स्कूटर सवार अधेड़ काफी देर से पीछा कर रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी में दो संदिग्ध बाइक सवारों की फुटेज प्राप्त की। बाइक सवार दो लोग अटरिया मार्ग से ही ई-रिक्शा का पीछा कर रहे थे, लेकिन डॉक्टर द्वारा बदमाशों को स्कूटर पर सवार होने की बात कही गई है। सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि अभी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बता दें कि डॉ. भावना टम्टा का दो महीने पहले ही बागेश्वर से यहां तबादला हुआ है।
तीन माह पूर्व लूटा था रिटायर्ड शिक्षिका को
तीन माह पूर्व भी सिब्बल सिनेमा रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने आदर्श कॉलोनी निवासी रिटायर्ड शिक्षिका को अपनी पहचान पुलिस कर्मी के रूप में देकर सुरक्षा के नाम पर लूट लिया था।
पुलिस सत्यापन की खुली पोल
अपराध रोकने के लिए बाहरी लोगों के सत्यापन का दम भरने वाली पुलिस की पोल भी डॉक्टर से लूट की घटना ने खोल दी है। एक तरफ जहां पुलिस सत्यापन का दावा कर रही है वहीं पुलिस का फर्जी आईकार्ड बनाकर ही बदमाश लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।