फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   robbery in the house of soldier in kashipur

मासूम पर तमंचा तानकर मां से लूट

Thu, 17 Aug 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Thu, 17 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
robbery in the house of soldier in kashipur
घटना के बाद सामान दिखाती पीड़िता की मां। - फोटो : अमर उजाला

किच्छा के दरऊ में हुई लूट का अभी खुलासा भी नहीं हुआ कि पुलिस को अब काशीपुर में चोरों ने चुनौती दे दी। ग्रिल काटकर फौजी के घर में घुसे चोरों ने मां-बेटा को बंधक बना लिया। उसके बाद मासूम की कनपटी पर तमंचा तानकर मां को बेबस कर दिया और नगदी, जेवरात, एटीएम लूट ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


- खिड़की काटकर फौजी के घर में घुसे चोर
- नगदी, जेवरात और एटीएम लूट ले गए


मूलत: बेतालघाट (नैनीताल निवासी) नवीन बेलवाल पुत्र भुवन चंद्र बेलवाल ने ढाई साल पहले प्रतापपुर की गिरिजा कालोनी में मकान बनाया है। वहीं उनकी ससुराल भी है। नवीन रानीखेत में थ्री कुमाऊं आर्मी रेजीमेंट में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी प्रभा बेलवाल अपने सात वर्षीय पुत्र मयंक के साथ यहां रहती है। मंगलवार की रात मां-बेटे घर में सोए थे। करीब दो बजे तीन बदमाश खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुस आए। खटपट की आवाज सुनकर प्रभा जाग गई। 

विज्ञापन


तभी एक बदमाश ने बैड पर लेटी प्रभा का गला दबा लिया और दूसरा उसका मुंह दबाने का प्रयास करने लगा। प्रभा ने उनमें से एक बदमाश की अंगुली काट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने प्रभा के गले पर चाकू रख दिया। चाकू की खरोंच लगने से वह मामूली रूप से घायल हो गई। उसके बाद बदमाशों ने मासूम मंयक की कनपटी पर तमंचा तान दिया, जिससे प्रभा बेबस हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने अलमारी की चाभी लेकर दो मंगलसूत्र, कानों के कुंडल, एक अंगूठी, 15 हजार की नगदी, मोबाइल और एसबीआई का एटीएम कार्ड लूट लिया। बदमाशों ने प्रभा को धमकाकर एटीएम कार्ड का पासवर्ड भी पूछ लिया। जाते-जाते बदमाश दोनों कमरे बंद कर चले गए। उनके जाने के बाद प्रभा ने दूसरे फोन से अपनी मां मंजू बिष्ट को सूचना दी। मां ने पड़ोसियों की मदद से घर के दरवाजे खोले।

सीओ और कोतवाल ने किया मौका मुआयना  
फौजी के घर लूट की सूचना पर सीओ राजेश भट्ट और कोतवाल चंचल शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने घटना तथा बदमाशों के हुलिए के बाबत प्रभा से जानकारी ली। कोतवाल शर्मा ने बताया प्रभा की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की सुरागरसी की जा रही है।  

प्रभा ने दिया सूझबूझ का परिचय  
लूट के दौरान बदमाशों द्वारा एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछे जाने केे बाद प्रभा ने सूझबूझ से काम लिया। बदमाशों के चले जाने के बाद उसने घटना की सूचना तुरंत अपने पति नवीन को दी। इससे पहले कि बदमाश एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर पाते नवीन ने खाते से सारी रकम निकाल ली।  


खिड़की में बाहर से लगी है चटखनी
नवीन बेलवाल के घर में जिस खिड़की की ग्रिल काटकर बदमाश घुसे उस खिड़की की चटखनी भी बाहर से ही लगती है। बताया जाता है कि दो महीने पहल ही एक कारपेंटर ने खिड़की लगाई थी। लेकिन उसने खिड़की की चटखनी अंदर लगाने की बजाए बाहर से लगा दी। बदमाशों ने आसानी से चटखनी खोलकर खिड़की की ग्रिल के पेच निकालकर घर में प्रवेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed