{"_id":"b66bd920175a8db69058e16c9add46c5","slug":"roadways-in-two-buses-at-17-ticketless-travelers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की दो बसों में 17 यात्री मिले बेटिकट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज की दो बसों में 17 यात्री मिले बेटिकट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर।
Updated Mon, 24 Aug 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर क्षेत्र में रोडवेज बसों की चेकिंग के दौरान दो बसों में 17 सवारी बेटिकट मिले। जिसमें सात सवारी काठगोदाम डिपो की तो 10 सवारी रुद्रपुर डिपो की बस में मिले।
विज्ञापन
इस दौरान सहायक यातायात निरीक्षक से काठगोदाम डिपो के परिचालक ने धक्कामुक्की भी की। परिवहन निगम के सहायक यातायात निरीक्षक शनिवार की रात को रामपुर रोड स्थित भोट क्षेत्र में रोडवेज बसों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने काठगोदाम डिपो की दिल्ली जा रही एक बस को रोका गया। बस के रुकने के बाद जब टीम के सदस्यों ने यात्रियों की गिनती कि तो 59 यात्री बस में सवार मिले।
विज्ञापन
जब टिकट मशीन की जांच की गई तो बस में सात सवारी बेटिकट मिले। बताया जा रहा है कि इस दौरान जब टीम के सदस्यों ने चालक से पूछताछ की तो वह अभद्रता करने लगा।
साथ ही टीम के एक सदस्य के हाथ से टिकट मशीन भी झपट ली। आरोप है कि इस दौरान परिचालक ने उनसे धक्कामुक्की भी की। यात्रियों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
बाद में टीम ने मामले से एआरएम काठगोदाम को अवगत कराया। इधर रामपुर रोड पर हुई चेकिंग में भी रुद्रपुर डिपो की दिल्ली जा रही बस में भी 10 सवारी बिना टिकट मिले। इनमें एक सवारी दिल्ली की तो नौ सवारी बिलासपुर रामपुर की थी।