फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   roadways bus collides from iron rods loaded truck

सरिया लदे खड़े ट्रक से टकरायी रोडवेज की बस

Tue, 31 Oct 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चकरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो चकरपुर। Updated Tue, 31 Oct 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
roadways bus collides from iron rods loaded truck
चकरपुर में खड़े ट्रक से क्षतिग्रस्त हुई बस - फोटो : Amar Ujala

बाजार में सरिया लदे खड़े ट्रक से रोडवेज की बस टकराने से बस में सवार आईटीबीपी के तीन जवान घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रवाना किया गया। फाउंड्री नगर डिपो, आगरा यूपी की यह बस आईटीबीपी के जवानों को लेकर लोहाघाट जिला चंपावत जा रही थी। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह साढ़े चार बजे बस संख्या यूपी 85एटी 3898 चकरपुर बाजार में सरिया से लदे ट्रक संख्या यूपी 4 डी 8688 से टकरा गई। बस में आगे की ओर आईटीबीपी के जवानों का सामान रखा था। ट्रक की सरिया बस के शीशे को तोड़ सामान में घुसने से एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में आईटीबीपी के पुष्पेश कुमार, छैला वासुदेव, नितिश कुमार चौधरी घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल जवानों को सीएचसी में पहुंचाया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। बता दें कि खड़े ट्रक से बस टकराने से वह आगे बढ़ा तो कार यूपी 32 ईएल 5018 भी क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed