फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   River drowned in the vortex of the death of teenager

नदी के भंवर में डूबकर किशोर की मौत

Thu, 23 Jul 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Thu, 23 Jul 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
ढेला नदी के भंवर में एक किशोर डूब गया। उसे नदी से निकालकर लोग अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


 बुधवार को दिन में ढेला बस्ती के लगभग आधा दर्जन बच्चे और किशोर ढेला नदी में नहा रहे थे। अचानक एक स्थान पर भंवर बनने लगा। एक किशोर भंवर में फंस कर पानी के अंदर डूब गया।

 किशोर के डूबने की खबर मिलते ही पार्षद अब्दुल कादिर, एम राहुल सहित कई लोग नदी में कूद गए। किशोर की तलाश करने लगे। आधा घंटे बाद वह उतराता हुआ किनारे लग गया।

विज्ञापन


 इसके बाद  लोग उसे सरकारी अस्पताल ले गए। निरीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई थी।

बच्चे के डूबकर मरने की खबर फैलते ही मदर कालोनी निवासी यासीन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र समीर (14) के रूप में की।

मृतक के दादा बाबू टैंट वाले और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार संजय, राजस्व निरीक्षक दिलशाद हुसैन, लेखपाल राम सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed