फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Returning home after robbing a jeweler's shop murder

दुकान से घर लौट रहे सर्राफ की लूटकर हत्या

Sat, 24 Jan 2015 11:56 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, सितारगंज
ब्यूराे/अमर उजाला, सितारगंज Updated Sat, 24 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Returning home after robbing a jeweler's shop murder
दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यवसायी की सरेशाम अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी और सोने-चांदी के जेवरों नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। हत्याकांड की सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक केपी टम्टा ने मय पुलिस बल के मौके पर जाकर घटना का मुआयना किया। एसडीएम ने भी जानकारी ली। व्यवसायी की हत्या से व्यापारियों में आक्रोश है। सर्राफा एसोसिएशन, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल और देवभूमि व्यापार मंडल ने खुलासे की मांग को लेकर बाजार बंद करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


  वार्ड संख्या सात निवासी अलाउद्दीन मलिक (45) पुत्र दाउद रहमान शनिवार की शाम करीब 7 बजे किच्छा मार्ग पर चौधरी मार्केट के पास स्थित अपनी कलकत्ता ज्वैलर्स की दुकान बंद कर सोने-चांदी की ज्वैलरी से भरा बैग लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपने घर की गली में पहुंचा तो घात लगाए बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी और फायर करते हुए ज्वैलरी व नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और अलाउद्दीन को लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां डाक्टर जेसी शंखधर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि व्यवसायी की हत्या गोली लगने से हुई है।
विज्ञापन


जबकि डाक्टर उसकी हत्या गर्दन के पिछले हिस्से में चाकू या किसी अन्य नोक वाले धारदार हथियार (गुप्ती) से होना मान रहे हैं। डाक्टर ने बताया कि मृतक की गर्दन में पिछले हिस्से में बीचोबीच 3 सेमी लंबा और डेढ़ सेमी चौड़ा घाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  हत्याकांड की खबर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक केपी टम्टा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और घटना का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसडीएम पूरन सिंह राणा ने अस्पताल पहुंचकर हत्याकांड की जानकारी ली। एसएसआई टम्टा ने कहा कि प्रथम दृष्टया लूट कर हत्या किए जाने का मामला लग रहा है। इधर सर्राफा एशोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, महामंत्री राजीव गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिलानी अंसारी, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश तनेजा नीटू ने खुलासा होने तक रविवार से बाजार बंद रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed