{"_id":"06d04082a39fbe5687d19239040e4a80","slug":"retired-army-fired-on-by-drinking-heavily-wife-daughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी ने दारू पीकर पत्नी बेटी पर चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड फौजी ने दारू पीकर पत्नी बेटी पर चलाई गोली
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Sun, 10 May 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत रिटायर्ड फौजी ने जमकर तांडव मचाया। घर में विवाद के बाद उसने पत्नी बेटी पर तमंचे से गोली चला दी। इस दौरान पत्नी तो बच गई लेकिन बेटी के हाथ में गोली लग गई। इसके बाद फौजी ने एक रेस्टोरेंट में फायरिंग करने के बाद तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसने दरोगा पर ही तमंचा तान दिया। दरोगा ने हाथ झटककर अपनी अपनी जान बचाई। पुलिस ने उसे बमुश्किल पकड़ा।
विज्ञापन
सैनिक कालोनी निवासी राजेंद्र सिंह बिष्ट कुमाऊं रेजीमेंट से रिटायर होकर यहां स्कूल वैन आदि चलाने का काम करता है। राजेंद्र का अपनी पत्नी भावना बिष्ट के साथ पिछले पांच साल से विवाद चल रहा है। इसके चलते पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी। उनके दो पुत्रियां और एक पुत्र है। बीते एक महीने पहले ही वह अपने पति के घर रहने आई थी। बताया जाता है कि फौजी पिछले तीन-चार दिनों से मानसिक रुप से परेशान था। इस कारण वह सुबह से ही शराब पीना शुरू कर दे रहा था। शनिवार दोपहर नशे में धुत फौजी की पत्नी से अनबन हो गई। इस पर फौजी ने तमंचा निकालकर पत्नी पर गोली चला दी। पत्नी तो बच गई लेकिन गोली उसकी पुत्री वंशिका (13) के दाहिने हाथ में लग गई। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। पति के तांडव को देखते हुए पत्नी और उसके माता-पिता ने आईटीआई थाने में पहुंचकर मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के आने से पहले ही राजेंद्र फरार हो गया। निशानदेही पर पीड़ित पत्नी को साथ लेकर पुलिस मानपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पहुंची। वहां भी फौजी ने तांडव मचाया हुआ था। उसने वहां फायर झोंककर और हाथों से ही शीशे तोड़ दिए। पुलिस को देखते ही फौजी ने बाहर आते ही एसआई शीशपाल चौहान के पेट पर तमंचा टेक दिया। दरोगा ने हाथ से तमंचा झटक दिया। जिससे फायर हवा में मिस हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने किसी तरह फौजी को काबू में किया और आईटीआई थाने ले जाने लगी। गाड़ी में भी फौजी ने अपना तांडव बरकरार रखा और गाड़ी के शीशे फोड़ दिए। पुलिस के अनुसार फौजी के पास मिले बैग में तीन लाख की नगदी और तमंचा मिला है। फौजी की पत्नी भावना बिष्ट ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन