{"_id":"58fe47c44f1c1bb365c0c8a6","slug":"raw-liquor-found-on-the-back-of-the-sugar-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल के पीछे नाले पर बनती मिली कच्ची शराब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीनी मिल के पीछे नाले पर बनती मिली कच्ची शराब
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
श्ाराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओजी और पुलिस अधिकारियों ने टीम के साथ क्षेत्र छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने चीनी मिल के पीछे नाले पर लगी करीब आधा दर्जन से अधिक भट्टियां तोड़ीं और कारोबारी को 20 लीटर शराब व उपकरणों के साथ धर दबोचा। आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
रविवार आधी रात सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम के साथ छापेमारी की। धानचौड़ा गांव में चीनीमिल के पीछे नाले पर आधा दर्जन से अधिक कच्ची शराब की भट्टियां जलती मिली। इस पर टीम ने मौके से कारोबारी गांव के पाला सिंह पुत्र अमर सिंह को शराब बनाते हुए धर दबोचा। उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब के अलावा ड्रम, पाइप, पतीले आदि उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन
टीम ने मौके पर सभी भट्टियों को तोड़ा और करीब दस हजार लीटर लाहन नष्ट किया। सीओ सिंह ने बताया कि शराब कारोबारी पाला सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। टीम में कोतवाल बीएस भाकुनी, एसओजी इंचार्ज विद्या जोशी, एसएसआई विरेंद्र रमोला, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज केजी मठपाल, एसआई सुरेंद्र सिंह, हिमानी चौधरी, विजय प्रताप राही, उमेश राज आदि थे।
विज्ञापन