{"_id":"586aa1d44f1c1b4d56158c4d","slug":"rape-victim-attempted-self-immolation-in-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता ने कोतवाली में किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़िता ने कोतवाली में किया आत्मदाह का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलात्कार पीड़िता ने मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाने के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से खफा होकर कोतवाली में आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीड़िता के हाथ से मिट्टी का तेल भरा जरीकेन छीन लिया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद उसे छोड़ दिया।
सोमवार को एक महिला हाथ में मिट्टी तेल भरा जरीकेन लेकर कोतवाली में पहुंच गई। उसे देखकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। महिला अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाती इससे पहले ही पुलिस कर्मियों ने उससे जरीकेन छीनकर उसे हिरासत में ले लिया। महिला ने बताया कि बीते 11 दिसंबर को भोजपुर ठाकुरद्वारा निवासी मुनव्वर ने उसके घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। उसने आरोपी को शौचालय में बंद कर दिया और सहयोगियों की मदद से उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। उसने बताया कि बीते 20 दिसंबर को भोजपुर निवासी दो अज्ञात लोग उसके घर में आए थे। उन्होंने मुकदमा और बयान वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। लेकिन पुलिस में बार-बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसने कहा कि उसने तीन दिन पहले रजिस्ट्री डाक से एसएसपी और कोतवाल को शिकायत भेजकर कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह करने की धमकी दी थी। लेकिन आला अधिकारियों ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस वजह से उसे आरोपियों से जान का डर सता रहा है। कुछ घंटे कोतवाली में बिठाने के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद उसे छोड़ दिया। एसएसआई लाखन सिंह ने कहा कि महिला ने जिन लोगों पर धमकाने का आरोप लगाया है, उनके खिलाफ जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल महिला को बयान दर्ज कराने के बाद छोड़ दिया है।