फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police the two sides melee at Police chauki

पुलिस चौकी में हाथापाई पर उतरे दो पक्ष

Thu, 23 Jun 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 23 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
 Police the two sides melee at Police chauki
हाथ्‍ाापायी - फोटो : अमर उजाला

आदर्श कालोनी पुलिस चौकी में रुपये के लेनदेन को लेकर दोनो पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस ने मामले को शांत कर दो को हिरासत में ले लिया। आदर्श कालोनी में एक व्यक्ति के पास कालोनी के अलावा अन्य जगहों के लोगों ने कमेटी चलाना शुरू किया। 

विज्ञापन


हर माह लगने वाली बोली में जिस व्यक्ति के नाम बोली छूटती थी, उसको समय सीमा के भीतर रुपये दिये जाते थे। बताया जा रहा है कि तीन चार कमेटी के बाद उस व्यक्ति ने रुपये देने में देरी करनी शुरू कर दी, जिससे कमेटी में शामिल लोगों में रोष बढ़ गया और उससे रुपये देने को दबाव बनाना शुरू किया तो वह झूठा आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत करने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लोग एकत्र होकर उसके पास पहुंचे और उससे रुपये देने की मांग की। जिसपर उसने रुपये देने से इंकार कर दिया और वह शिकायत लेकर चौकी पहुंच गया। उसने गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के लोग एकत्र होकर चौकी पहुंच गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को घटना से अवगत कराया। इसी बीच दोनो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंचे गया। जिसपर पुलिस ने दोनो पक्षों को बंद करने की चेतावनी दी। पुलिस ने दोनो पक्षों से एक एक को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक दोनो पक्ष चौकी में ही जमे हुये थे। उधर पुलिस का कहना था कि मामला लेन देन का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed