फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police headquarters was coined in the 17 kg gold case

पुलिस मुख्यालय में भी गूंजा 17 किलो सोने का मामला

Tue, 19 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 19 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
 Police headquarters was coined in the 17 kg gold case
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

पंतनगर सिडकुल स्थित सोना तराशने वाली राजेश एक्सपोर्ट लिमिटेड से 17 किलो सोना और साढ़े छह क्विंटल चांदी के गबन का मामला अब पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया है। गबन के मुख्य आरोपी रमेश सती कुमार की गिरफ्तारी के एक सप्ताह बाद भी पुलिस द्वारा माल की बरामदगी नहीं कर पाने पर अब इस दिशा में पीएचक्यू गंभीर हो गया है। आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को राजेश एक्सपोर्ट लिमिटेड के मालिक को रुद्रपुर पहुंचना था, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह रुद्रपुर नहीं पहुंच सके थे।

विज्ञापन


इस मामले में स्थानीय पुलिस की ओर से जो टीमें जांच कर रही हैं उसमें अब शहर के दो ज्वैलर्स कपूर एवं मंगलम के अलावा कुछ अन्य के नाम भी सामने आने लगे हैं। वहीं इसमें प्लांट हेड के तार यूपी के बिलासपुर के सुनारों से भी जुड़े हुए पाए गए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी प्लांट हेड ने शहर के जिस ज्वैलर्स को पांच किलो सोना बेचा था वहां से करीब नंबर एक में दो किलो सोना यूपी के बिलासपुर के सुनार को भी दिए गए थे। 
विज्ञापन


इस दिशा में स्थानीय पुलिस ने जब वहां दबिश दी तो उक्त सुनार ने सोने को नंबर एक में क्रय करने की बात स्वीकारी और इसके कागजात भी पुलिस को दिखाए। उधर इस मामले को काफी गंभीर मानते हुए बिलासपुर के सुनार भी राज्य के डीजीपी से संपर्क साधने की फिराक में हैं। वह पुलिस महानिदेशक के समक्ष बहुत कुछ हकीकत सामने रखने की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड पर लेने के बाद खुलेंगे कई बड़े राज
सोने को तरासने वाली फैक्ट्री के प्लांट हेड को फिलहाल पुलिस ने जेल भेज दिया है, लेकिन इसमें पुलिस द्वारा करोड़ों रुपये के सोने की बरामदगी नहीं करने पर अब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने वाली है। आरोपी के रिमांड पर लेने के बाद इसमें कई बड़े राज भी खुलेंगे। आखिर शहर के किन-किन ज्वैलर्स के पास फैक्ट्री से गबन का सोना खपाया है इसका खुलासा हो जाएगा वहीं इस मामले में अब सीधे डीजीपी स्तर से हस्तक्षेप के बाद पर्दे के पीछे छिपे कई बड़े चेहरे भी सामने आएंगे। आरोपी प्लांट हेड के पूरे नेटवर्क पर पुलिस पड़ताल करेगी। 


रुद्रपुर के सिडकुल की फैक्ट्री से भारी मात्रा में सोना गायब होने का मामला मेरे संज्ञान में भी है। अभी आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था वह जेल में है। सोने की बरामदगी के लिए आरोपी प्लांट हेड को रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है। उसके बाद पता चलेगा कि कौन-कौन से ज्वैलर्स हैं जो आरोपी के संपर्क थे और नंबर दो से सोने की खरीद-फरोख्त करते थे। इसमें किसी तरह की लीपापोती नहीं होने दी जाएगी। 

-एमए गणपति, डीजीपी, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed