फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police found a woman's body in line, not identified

पुलिस लाइन में मिली महिला की लाश, शिनाख्त नहीं

Tue, 27 Sep 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 27 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police found a woman's body in line, not identified
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में सोमवार की शाम महिला की लाश बरामद हुई है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो लाश नाले में बहकर यहां पहुंची। सोमवार शाम बदबू आने पर तलाश किया गया तो लाश का पता चला।
विज्ञापन


जांच के लिए हल्द्वानी से फोरेंसिक एक्स्पर्ट दयाल शरण को भी रुद्रपुर आने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस लाश की शिनाख्त के लिए लाश का डीएनए टेस्ट कराने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


देर शाम पुलिस लाइन के एमटी सेक्शन के पास एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में एसएसपी सेंथिल अबुदई, एएसपी पंकज भट्ट और एएसपी मंजूनाथ सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे लाश की शिनाख्त में जुट गए। एसएसपी सेंथिल अबुदई का कहना है कि लाश करीब सप्ताह भर पुरानी लग रही है, संभवतया लाश नाले में बहकर पुलिस लाइन तक पहुंची है। नाले से तेज दुर्गंध उठने पर तलाश की गई तो लाश बरामद हुई।


महिला ने साड़ी पहन रखी है। लाश गल चुकी है। जिससे उसकी शिनाख्त करना मुश्किल है। शिनाख्त के लिए पैनल गठित कर डीएनए टेस्ट कराया जायेगा। पुलिस सूत्रों की मानें तो महिला की लाश एक बोरे में बंद कर यहां डाला गया था। नाला पुलिस लाइन में कहीं बाहर से नहीं आता, बल्कि लाइन के भीतर ही यह नाला बहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed