फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Poles went on to dance in procession sticks

बारात में डांस करने को लेकर चले लाठी डंडे 

Sat, 25 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 25 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Poles went on to dance in procession sticks
मुआयना करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विज्ञापन


 बारात चढ़त के दौरान डांस करने को लेकर बारातियों और ग्रामीणों के बीच लाठी डंडे चल गये। मारपीट में दूल्हा सहित 16 बाराती घायल हो गए। दूल्हे और उसकी बहन सहित अन्य घायलों को एक अस्पताल में इलाज कराया गया। गांव में अफरा तफरी मच गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। बताते हैं कि एक युवक ने तमंचा भी लहरा दिया। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। बारातियों ने कोतवाली में हंगामा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस गांव निवासी दो युवकों को उठाकर पूछताछ कर रही है। टेंट में लगा खाना और मेज कुर्सी भी इधर उधर फेंक दी।       
शनिवार को नगर मोहल्ला पहाड़ी कालोनी निवासी गंगा सिंह के पुत्र दीपक की बारात गांव रतनपुरा निवासी गुलाब सिंह के घर गई थी। बारात बैंड बाजे गाजे के साथ चढ़ रही थी कि इस दौरान गांव निवासी कुछ युवक डांस करने लगे। डांस करते वक्त एक युवक ने दूल्हे की बहन के साथ छींटाकशी कर दी। विरोध करने पर दूल्हे के बड़े भाई धर्मवीर को थप्पड़ मार दिया। कुछ लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। जैसे ही बारात भोजन टेंट के पास खाना खाने के लिए पहुंची कि कुछ युवक आ धमके। जिस पर गांव निवासी युवकों और बारातियों के बीच जमकर लाठियां चलीं। जिसमें दूल्हा दीपक, दूल्हे की बहन ज्योति, भाई धर्मवीर सिंह, सुनील, मामा प्रताप सागर, आकाश, शरद, महेंद्र और गांव निवासी राजेश, हिमनचंद, प्रेमवती, शांति देेवी, सतीश, नन्हे सहित 16 लोग घायल हो गये। गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। दूल्हे के समर्थकों ने कोतवाली में हंगामा कर एसआई टीसी जोशी का घेराव कर तहरीर सौंपी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।     
विज्ञापन

  
 
बिना भोजन के आ गए बाराती       
बाजपुर। गांव रतनपुरा में बारात चढ़त के दौरान चली लाठियां से अफरा तफरी मच गई। जिस पर सभी बाराती बिना भोजन किये कोतवाली में आ गये।     
  
    
शिव मंदिर में हुए फेरे       
बाजपुर। प्रधान मंगल सिंह ने बताया कि बारात में लाठी डंडे की घटना के बाद दूल्हे पक्ष ने गांव में जाने से मना कर दिया। जिस पर बारातियों और घरातियों को समझाबुझाकर बाजपुर स्थित शिव मंदिर में दूल्हा दुल्हन के फेरे कराये गये। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मौजूद रही। दुल्हन के पिता गुलाब सिंह ने कहा कि गांव के युवकों ने बारात के साथ ऐसी घटना कर अपमान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed