{"_id":"59e78a104f1c1b74698b66cb","slug":"plastic-rice-arrived-in-goolarbhoj","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूलरभोज में भी पहुंचे प्लास्टिक के चावल!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गूलरभोज में भी पहुंचे प्लास्टिक के चावल!
अमर उजाला ब्यूरो गूलरभोज।
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
गुलरभोज में प्लास्टिक के चावल दिखाता ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर और खटीमा के बाद अब गूलरभोज में भी प्लास्टिक का चावल पहुंच गया है। सेंचुरी पेपर मिल कर्मी ने घर में पके चावल को खाने में स्वाद न आने पर उसकी गेंद बनाकर जमीन पर फेंकी तो वह प्लास्टिक की गेंद की तरह उछलने लगी। खाद्य विभाग के अधिकारी शिकायत मिलने पर नमूने लेने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
गूलरभोज निवासी रामदास लालकुआं की सेंचुरी पेपर मिल में स्थायी कर्मचारी है। उसके परिजन बाजार के एक दुकानदार से चावल खरीदकर लाए। बुधवार दोपहर को रामदास चावल खाने बैठा तो उसे चावलों में स्वाद नहीं आया। शक होने पर उसने पके चावलों का गोला बनाया तो वह बिल्कुल प्लास्टिक की गेंद जैसी बन गई। उसने बताया कि उसने सुना था कि प्लास्टिक के चावलों की गेंद बनाकर जमीन पर पटको तो वह उछलती है।
विज्ञापन
उसने वैसा ही किया तो वह गेंद भी उछल रही थी। उसको इन चावलों के प्लास्टिक का होने का यकीन हो गया। प्लास्टिक के चावल देखकर लोग सकते में आ गए। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सयाना ने बताया कि प्लास्टिक के चावल की शिकायत इससे पूर्व काशीपुर और खटीमा से भी आई थी। इसके नमूने भरकर लैब भेजे गए थे। जांच में वह सही निकले थे। यदि अब शिकायत आती है तो इसके नमूने भी भरकर जांच कराई जाएगी। फिलहाल उन्होंने दीपावली के बाद नमूने भरने की बात कही।
विज्ञापन