{"_id":"367f4a84edbe1b512c7fca130c924f54","slug":"plaster-fell-from-the-ceiling-including-teacher-six-children-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से प्लास्टर गिरा, शिक्षिका सहित छह बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से प्लास्टर गिरा, शिक्षिका सहित छह बच्चे घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रूद्रपुर
Updated Tue, 22 Sep 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान की छत का प्लास्टर गिरने से ट्यूशन पढ़ रही शिक्षिका सहित छह बच्चे घायल हो गए। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घायल बच्चों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचकर अभिभावक बच्चों को अपने साथ घर ले गये। बताते हैं कि घटना के वक्त करीब 12 बच्चे ट्यूशन पढ़ रहे थे। सोमवार को स्कूल छुट्टी के बाद मेन रोड स्थित एक मकान में शिक्षिका आस्था शर्मा छात्र और छात्राओं को ट्यूशन पढ़ा रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान अचानक छत से सीमेंटेड प्लास्टर गिर गया। हादसे में शिक्षिका आस्था शर्मा, दीपिका, राहुल, आंचल, आरती सहित छह बच्चे घायल हो गए। मकान से चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
घायलों को नजदीक के डाक्टर आरके अग्रवाल नर्सिंग होम ले जाकर इलाज कराया गया। डा. अग्रवाल ने बताया कि बच्चों की हालत ठीक है। बताते हैं कि मकान पुराने होने के कारण छत से प्लास्तर टूट-टूट कर गिर रहा है। इसी मकान में शिक्षिका बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है।