फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People broke the cremation ground when faced with Forlen

श्मशान घाट के फोरलेन की जद में आने पर भड़के लोग

Mon, 23 Feb 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर) Updated Mon, 23 Feb 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
People broke the cremation ground when faced with Forlen
फोरलेन की जद में श्मशान घाट आने से भड़के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण प्राधिकरण और निर्माणकर्ता गल्फार कंपनी के अधिकारियों के सामने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान लोगों ने श्मशान घाट के पास हो रहे काम को रुकवा दिया। अब मंगलवार को फोरलेन का डिजाइन बनाने वाली टीम निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण प्राधिकरण के एसएलओ अनिल कुमार के अलावा प्रसन्नजीत, पीके चौधरी समेत टीम श्मशान घाट पर पहुंची। इस दौरान बड़ी तादाद में लोग वहां पहुंच गए। पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू, पूर्व चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने निर्माण कंपनी व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। आक्रोशित लोगों ने अधिकारियों के सामने ही श्मशान के पीछे लगे बुलडोजर हटवा दिए। लोगों ने अधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। बडिंया के पूर्व ग्राम प्रधान राम बाबू ने बताया कि जिस स्थान पर फोरलेन आ रही है। उस स्थान पर छोटे बच्चों का कब्रगाह है। किसी  भी हालत में इस स्थान पर फोरलेन नही बनने दी जाएगी। कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को डिजाइन टीम को बुलवाकर एक बार फिर डिजाइन तैयार करवाने का आश्वासन दिया। यहां पर शमशान घाट बचाओ समिति के संयोजक किशन लाल आहूजा, व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री विनोद फुटेला, विनोद बंसल, अशोक बाबा,अंकुर पपनेजा, सतीश अरोरा,दिनेश भाटिया, बीरू बठला, सुरेश चावला, प्रवीन गोयल, हरलीन सिडाना, ओम प्रकाश दूआ, विवेकदीप सिंह, अनिल अग्रवाल आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed