{"_id":"c57c7c17f6b57fbc02e1edbea7771b00","slug":"passi-balraj-s-brother-soldiers-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलराज पासी के भाई, सिपाहियों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलराज पासी के भाई, सिपाहियों में मारपीट
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
Updated Mon, 15 Jun 2015 12:30 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद और भाजपा नेता बलराज पासी के भाई सतीश पासी के होटल में पैसों को लेकर दो सिपाहियों का उनसे (सतीश से) विवाद हो गया। मारपीट में एक सिपाही के सिर पर गंभीर चोट लग गई जबकि दूसरा सिपाही घायल हो गया। इस पर पुलिस ने सतीश पासी, और उनके दो बेटों को हिरासत में ले लिया। इससे भड़के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करने लगे जिन्हें पुलिस ने लाठी फटकार खदेड़ दिया। लेकिन भाजपाई देर रात कोतवाली के बाहर जुटे हुए थे।
मुख्य चौराहे स्थित पूर्व सांसद बलराज पासी के भाई सतीश पासी के होटल पर रविवार देर रात करीब दस बजे दो सिपाही आदित्य और शंभू खाना खा रहे थे। इस दौरान पैसों को लेकर सतीश पासी और सिपाहियों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि सिपाही नशे की हालत में थे। मारपीट में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बाजपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। इधर खबर मिलते ही एसआई कमल सिंह कोरंगा सहित अन्य पुलिस कर्मी होटल पहुंचे। सतीश पासी, उनके पुत्र गौरव पासी और मोगली पासी को हिरासत में ले लिया और कोतवाली में बैठा लिया। इसका पता चलते ही भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विमल शर्मा, राजेश वर्मा, कुलदीप सिंह, जितेंद्र पासी, सुबोध गुप्ता, अर्जुन बिष्ट, तनिकेत पासी आदि कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ दिया। विमल शर्मा का आरोप है कि होटल में मारपीट से पहले दोनों सिपाही आपस में भिड़ रहे थे। विवाद होने पर आदित्य दीवार से टकरा गया और घायल हो गया। खबर का पता चलते ही सीओ राजीव मोहन, कोतवाल ओपी शर्मा और एसआई पान सिंह तोमक्याल भारी फोर्स मुख्य चौराहे और कोतवाली में तैनात हो गई। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली को भाजपाइयों ने घेर रखा था। कोतवाल ओपी शर्मा के अनुसार सिपाही खाना खा रहे थे। किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। होटल स्वामी ने उन्हें करछुली से पीटकर घायल कर दिया। आदित्य के सिर पर चोट है जबकि संभू चोटिल हुआ है। सीओ राजीव मोहन ने बताया कि खाना खाने के बाद हाथ धोने को लेकर विवाद हुआ। होटल स्वामी और उसके दोनों बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।