फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Paper leak of the Madarsa Board, examination canceled

मदरसा बोर्ड का पेपर लीक, परीक्षा रद्द

Wed, 12 Apr 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Wed, 12 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Paper leak of the Madarsa Board, examination canceled
परीक्षा देते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

केलाखेड़ा में केंद्र व्यवस्थापकों की गलती से उत्तराखंड मदरसा बोर्ड की परीक्षा का पेपर पहले दिन ही लीक हो गया। यहां शाम की परीक्षा के सभी पेपर सुबह की पाली में बांट दिए गए। सूचना बोर्ड तक पहुंची तो खलबली मच गई। तत्काल परीक्षा पर रोक लगाकर प्रदेश के सभी केंद्रों की शाम की पाली की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं। अब संबंधित विषयों की परीक्षाएं 18 अप्रैल को सुबह की पाली में होंगी।

विज्ञापन


अरबी-फारसी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। प्रदेश भर में 5775 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। सुबह 10 बजे की पाली में मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षा थी। केलाखेड़ा स्थित मदरसा अल हिदायत-उल-इस्लाम में सुबह दस बजे की पहली पाली में दूसरी पाली के पेपर बांट दिए गए। बताया जा रहा है कि शाम की पाली के सभी पेपर एक ही बंडल में बंद थे, पूरा बंडल सुबह की शिफ्ट में खोल दिया गया। 
विज्ञापन


गलत पेपर बांटे जाने का पता चलने पर ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों ने इसकी सूचना जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को दी। मौके पर पहुंचे जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत सिंह ने छात्र-छात्राओं से पेपर वापस ले लिए और बोर्ड को सूचित किया। बोर्ड ने केलाखेड़ा केंद्र पर मंगलवार की दोनों पालियों की परीक्षाएं रद्द कर दीं और प्रदेश के अन्य केंद्रों की शाम की शिफ्ट की परीक्षाएं रद्द करने के निर्देश जारी कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक हामिदा खातून और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक फैजान अलवी को तत्काल हटा दिया। उनके स्थान पर दूसरे व्यवस्थापक तैनात किए गए। बुधवार की परीक्षाएं निर्धारित समयसारणी के आधार पर ही होंगी।

ये पेपर हुए रद्द

मुंशी/मौलवी :    हदीस और सीरते नबवी
आलिम:       हदीस और उसूले हदीस
कामिल प्रथम :   मुताला-ए-मजाहिब
कामिल द्वितीय :  मुताला-ए-मजाहिब
कामिल तृतीय:  मुताला-ए-उसूलो फिकहा


केलाखेड़ा केंद्र पर व्यवस्थापकों की गलती से दूसरे पेपर बांट दिए गए, जिस पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से केंद्र व्यवस्थापकों को हटा दिया। 13 अप्रैल को होने वाले पेपर नए केंद्र व्यवस्थापकों की देखरेख में होंगे। ड्यूटी पर लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
-यशवंत सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, ऊधमसिंह नगर

 मामले में केंद्र व्यवस्थापकों की गलती सामने आई है। केंद्र संचालक को नोटिस भेजा जा रहा है। अल्पसंख्यक विभाग अधिकारी को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। फिलहाल 18 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित कराई जायेगी। 


-मौलाना जाहिद रजा रिजवी, कार्यवाहक अध्यक्ष उत्तराखंड मदरसा बोर्ड

गड़बड़ी के लिए सहायक नोडल अधिकारी और केंद्र व्यवस्थापक सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्हें तत्काल हटाने की कार्रवाई कर दी गई है। साथ ही बोर्ड बैठक में इन पर अग्रिम कार्रवाई तय की जाएगी। प्रदेश के अन्य केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से चल रही हैं।
-हाजी अखलाक हुसैन, रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed