फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   one woman died under the truck

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

Fri, 29 Jul 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 29 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
one woman died under the truck
ट्रक - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद रोड पर बने गड्ढे में बाइक का टायर फंसने से उसमें सवार तीन लोग सड़क  पर जा गिरे। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से सड़क पर गिरी महिला की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना में महिला के बेटे और देवर को भी चोटें आ गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला के शव को एनएच पर रखकर करीब आधा घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ग्राम सुल्तानपुरदोस्त थाना ठाकुरद्वारा निवासी गुलशेर (40) अपनी भाभी कमरजहां (39) और भतीजे इमरान (13) के साथ किसी काम से बाइक से काशीपुर आए थे। शाम के समय वे बाइक से घर लौट रहे थे। सूर्या पुलिस चौकी के पास जिला पंचायत के टोल बेरियर में तैनात कर्मचारी ने ट्रक को रोकने के लिए बेरियर लगा दिया। गुलशेर ने बाइक किनारे करने की कोशिश की तो बाइक का टायर सड़क में हुए गड्ढे में फंस गया और तीनों सड़क में गिर गए। 
विज्ञापन


इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आने से सड़क पर गिरी कमरजहां की कुचल गई। गुलशेर और इमरान जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। टोल बेरियर पर वसूली करने वाले लोग भी मौके से खिसक गए। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में गुलशेर के परिचित गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शव को एनएच पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली के साथ ही विभिन्न चौकियों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर जाम को खुलवाया। सूर्या चौकी प्रभारी सुधाकर जोशी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। 


पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया

हादसे में घायल गुलशेर के भांजे आबिद ने बताया कि कमरजहां के पति अख्तर अली की कई साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उनके छह बच्चे हैं, जिनमें से एक लड़की की शादी हो चुकी है। पति की मौत के बाद किसी तरह कमरजहां ने बच्चों की परवरिश की। दो बेटे मजदूरी करते हैं। पिता के बाद अब पांचों बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed