{"_id":"2d4a6225f81c426d53eda2167be2a571","slug":"one-million-of-cash-goods-including-cross-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखर्जीनगर में चोरी, एक लाख का माल पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुखर्जीनगर में चोरी, एक लाख का माल पार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Sun, 22 Feb 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने मुखर्जीनगर निवासी व्यक्ति के घर से चार हजार रुपए की नगदी और जेवरात सहित करीब एक लाख रुपए का माल पार कर लिया।
ट्रांजिट कैंप मुखर्जीनगर निवासी राम सिंह आरा मशीन में काम करता है। शनिवार रात राम सिंह और उसका परिवार घर में ही सोए हुए थे। इसी बीच मौका पाकर चोर घर में घुस गए और करीब एक लाख रुपए का माल उड़ा ले गए। सुबह जब राम सिंह के परिजनों की नींद खुली तो घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। इस पर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इस दौरान राम सिंह ने बताया कि चोर घर में रखी करीब चार हजार रुपए की नगदी, चांदी व सोने के जेवरात सहित तीन सिलेंडर और अन्य सामान चुरा ले गए हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप चोरी हुआ माल बरामदगी की गुहार लगाई है।