{"_id":"59b976d44f1c1b27688b4651","slug":"one-girl-died-three-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बच्ची की मौत, तीन घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बच्ची की मौत, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल की बेटी का उपचार कराकर लौट रहे परिजनों की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बच्ची के पिता, बुआ और दादी गंभीर रूप से घायल हो गये। 108 सेवा की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बिंदुखेड़ा निवासी सुखपाल की दो वर्षीय बेटी सिमरन कौर पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थी। बुधवार को सुखपाल गांव में ही रहने वाली अपनी मौसेरी बहन कश्मीर कौर के साथ सिमरन को उपचार के लिए बाजपुर के एक डाक्टर के पास ले गया था। सिमरन की दवाई लेने के बाद सुखपाल उसे और कश्मीर कौर को लेकर सरोवरनगर गदरपुर में रहने वाली अपनी मौसी शीला कौर के घर चला गया। शीला के घर में कुछ देर रुकने के बाद शीला ने भी उनसे साथ में चलने की बात कही। इसके बाद चारों बाइक पर सवार होकर बिंदुखेड़ा के लिए रवाना हो गये। दानपुर पहुंचने पर सामने से आ रहे एक डीसीएम ट्रक ने सुखपाल की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे चारों लोग बाइक से छिटककर सड़क पर गिरे गये।
विज्ञापन
सिर में गंभीर चोट लगने से मासूम सिमरन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुखपाल (40), शीला (55) और कश्मीर कौर (29) भी गंभीर रुप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 सेवा की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन