फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Now retired teacher loses Rs rupees a bag full of hand

अब रिटायर्ड शिक्षक के हाथ से छिना रु पये भरा बैग

Sun, 09 Aug 2015 12:01 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, जसपुर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, जसपुर। Updated Sun, 09 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन

रिटायर्ड तहसीलदार से 50 हजार रुपए लूटने के बाद अब बाइक सवार लुटेरा एक रिटायर्ड शिक्षक से 40 हजार रुपये से भरा बैग और पासबुक लूटकर फरार हो गया।

विज्ञापन


 मोहल्लेवालों ने लुटेरे बाइक सवार का पीछा भी किया लेकिन लुटेरा लोगों के हत्थे नहीं चढ़ा। लुटेरे वृद्धों को अपना निशाना बना रहे हैं। लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं से नगर में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


मोहल्ला जोशीयान निवासी बाबूराम शर्मा नजीबाबाद (यूपी) के राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक पद से रिटायर हुए हैं। वह शुक्रवार की दोपहर सवा तीन बजे भारतीय स्टेट बैंक शाखा से 40 हजार रुपये निकालकर रिक्शा से अपने घर पहुंचे थे। रिक्शा से उतर कर वह रिक्शा वाले को किराया दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी बैंक से पीछा कर रहा बाइक सवार युवक नोटों से भरा बैग, पासबुक छीन कर फरार हो गया। परिजनों के शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने बाइक सवार लुटेरे का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।


मोहल्लेवासियों ने बताया कि उन्होंने पुलिस के टेलीफोन नंबर 100 पर सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन नंबर नहीं लगा। एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को रिटायर्ड तहसीलदार राम सिंह चौहान भारतीय स्टेट बैंक शाखा से ही 50 हजार रुपये निकाल कर ला रहे थे।

तब राजपूत सभा भवन के पास बाइक सवार दो युवक नोटों भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं से शहरवासियों में भारी दहशत है। रिटायर्ड शिक्षक ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed