{"_id":"5b6950cd4f1c1b913e8b5a1d","slug":"no-more-garbage-will-dump-in-the-trunching-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बस बहुत हुआ, अब यहां कूड़ा नहीं डलेगा’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘बस बहुत हुआ, अब यहां कूड़ा नहीं डलेगा’
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रंचिंग ग्राउंड के पास प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में संक्रामक रोग फैलने के खतरे को देखते हुए पहाड़गंज के लोगों ने सोमवार को नगर निगम के कूड़ा वाहनों को ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने से रोक दिया। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ट्रंचिंग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। हंगामा बढ़ने पर मुख्य नगर आयुक्त के दो महीने के भीतर इस समस्या का हल निकालने का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
रुद्रपुर में रोजाना 70 मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा निकलता है। निकाय परिसीमन के बाद शहरी क्षेत्र का दायरा बढ़ने के बाद धीरे-धीरे कूड़ा भी बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर निगम अभी तक कूड़े के निस्तारण व्यवस्था नहीं कर सका है। ट्रंचिंग ग्राउंड में अब कूड़े के लिए पर्याप्त स्थान नहीं बचा है। बारिश में एकत्र हो रहे कूड़े से पास ही स्थित पहाड़गंज कॉलोनी में हर समय दुर्गंध रहने के साथ ही संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह को कॉलोनी के लोगों ने रुद्रपुर नगर निगम के कूड़ा वाहनों को ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंकने से रोक दिया। सफाई नायक ने लोगों को समझने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कांग्रेसी नेता सुशील गाबा ने भी कॉलोनी वासियों की मांग को समर्थन दिया। उन्होंने कहा ट्रंचिंग ग्राउंड में कई वर्षों से कूड़ा फेंका जा रहा है। बारिश में संक्रामक रोग फैलने की आशंका लोग डरे हुए हैं, लेकिन नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके बाद लोग मुख्य नगर आयुक्त जयभारत सिंह से मिले। मुख्य नगर आयुक्त ने दो महीने के भीतर कूड़ा निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान नरेश कुमार, मेजर सिंह, सुखविंदर, रामा देवी, लीला देवी, नीतू रानी, बिंदू, माया, नरेश कुमार, विक्की, मेजर सिंह, अमृत पाल, जोगेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
ढाई वर्ष से नगर निगम को नहीं सकी जमीन
रुद्रपुर। कूड़ा निस्तारण और ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए नगर निगम करीब ढाई वर्ष से जमीन की तलाश में है, लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिल सकी है। नगर निगम को रामपुर रोड पर करीब 11 एकड़ भूमि मिली थी। इसके लिए सरकार के कोष में तीन करोड़ 68 लाख रुपये जमा भी करा दिए गए थे। बाद में इसका विरोध शुरू होने पर मामला लटक गया। इसके अलावा नगर निगम की टीम लालपुर, पत्थरचट्टा आदि स्थानों पर भूमि चिह्नित कर चुकी है, लेकिन कहीं तकनीकी दिक्कतों तो कहीं विरोध के कारण भूमि नहीं मिल सकी। अब एमएनए ने दो महीने में समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया है। देखने वाली बात होगी कि जो जमीन ढाई वर्ष में नहीं खोजी जा सकी, अब दो माह में कैसे मिल जाएगी।