{"_id":"5c4a073abdec22738004e872","slug":"nasha-mukti-center-conductor-and-associate-arrested-in-non-intentional-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या में नशा मुक्ति केंद्र संचालक और सहयोगी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैर इरादतन हत्या में नशा मुक्ति केंद्र संचालक और सहयोगी गिरफ्तार
Fri, 25 Jan 2019 12:13 AM IST
विपिन कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: विपिन कुमार
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत के मामले में पुलिस ने केंद्र संचालक और उसके सहयोगी को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में अमानवीय यातनाएं देकर हत्या करने का आरोप झूठा निकला।
विज्ञापन
ग्राम धर्मपुर चौराहे पर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक सौरव कुमार (28) निवासी ग्राम फैजुल्लागंज (ठाकुरद्वारा) की 17 जनवरी की सुबह मौत हो गई थी। युवक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने नशा मुक्ति केंद्र पर हंगामा कर केंद्र के संचालक एवं उसके सहयोगी पर अमानवीय यातनाएं देकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
कोतवाल अबुल कलाम एवं एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि मृतक के पिता राजपाल सिंह ने अमानवीय यातनाएं देकर हत्या करने की तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने केंद्र में भर्ती 10 युवकों को नशा मुक्ति केंद्र से निकालकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इनमें से एक युवक ओंकार सिंह निवासी ग्राम दुल्लापुर (ठाकुरद्वारा) ने केंद्र संचालक पर अमानवीय यातनाएं देकर पैर तोड़ने का आरोप लगाया था। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्र में ताला लगाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की और आसपास के लोगों के बयान लिया। पुलिस ने जांच में ओमकार का पैर यातना देकर तोड़ने का आरोप झूठा पाया। ओमकार का पैर नशा मुक्ति केंद्र से भागते हुए खाई में गिरने से टूटने टूटा था। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि सौरव की मौत टीबी की बीमारी के चलते हुई थी। एसएसआई सुशील कुमार ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवकों के आरोप सही नहीं पाए गए। अमानवीय यातना देने के साक्ष्य नहीं मिले।
उन्होंने बताया कि केंद्र के संचालक सुंदर सिंह निवासी ग्राम उदोवाला (बिजनौर) और उसके सहयोगी अवनीश उर्फ वीरेंद्र निवासी ग्राम बेगराजपुर थाना नैटोर (बिजनौर) को गैर इरादतन हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।